सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नामली के जैन मंदिर में प्रतिदिन आकर्षक अंग रचना

नामली के जैन मंदिर में प्रतिदिन आकर्षक अंग रचना  नामली / (राजेश जैन)✍️ जैन महापर्व पर्युषण प्रारंभ हो चुके हैं जो 31 अगस्त तक चलेंगे जैन समाज में पर्वधीराज पर्युशन के साथ तपस्या धर्म ध्यान व साथिया की नगर में झड़ी लगी हुई है इन 8 दिनों में सदर बाजार जैन मंदिर एवं दादाबाड़ी में आकर्षक प्रभु के अंग रचना की जाती है पर्यूषण पर्व का अर्थ है उपासना विभिन्न गुणों से अपने आप में स्वभाव को पहचानने और शोधन से पूर्ण होती है यह पर्व भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है इन 8 दिनों में प्रतिदिन मंदिर में भगवान की अंग रचना कई प्रकार से आकर्षक मनमोहक डिजाइनों में की जाती है एवं सामायिक प्रतिक्रमण एवं सनात्र पूजा ,रात्रि भक्ति आदि कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन  प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे जैन उपाश्रय में  जिसमें गेम ,प्रतियोगिता, नाटक आयोजन हो रहा है

23 अगस्त सुबह तक जिले में 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

23 अगस्त सुबह तक जिले में 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज जिले में वर्षा का औसत पार हुआ रतलाम 23 अगस्त 2022/   इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य    औसत   वर्षा  918  मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 960 मिली मीटर अर्थात 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 27 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। 23 अगस्त की सुबह  8.00  बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 7 इंच वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में सर्वाधिक 11.5 इंच ,  जावरा में 9 इंच ,  ताल में 7 इंच ,  पिपलौदा में 5.5 इंच ,  बाजना में 6 इंच, रतलाम में 5.5 इंच ,  रावटी में 5.5 इंच ,  तथा सैलाना में 6.5 इंच वर्षा दर्ज की गई।

जनसुनवाई में 40 आवेदनों पर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया

जनसुनवाई में  40  आवेदनों पर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया रतलाम 23 अगस्त 2022/   जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भिमावद द्वारा जन सुनवाई करते हुए लगभग  40  आवेदनों पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में दीनदयाल नगर निवासी दिव्या सोनी ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया के पति का निधन हो चुका है तथा पति द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से लोन प्राप्त किया गया था जिसकी राशि भरना शेष है और प्रार्थिया राशि भरने में असमर्थ है। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है। नयागांव निवासी श्रीमती पंवार ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया की दो बेटियां है जो निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं तथा प्रार्थिया अपनी बेटियों को शासकीय स्कूल में पढाना चाहती हैं परन्तु निजी विद्यालय संचालकों द्वारा टी.सी. प्रदान नहीं की जा रही है ,  कृपया टी.सी. दिलवाई जाए। आवेदन शिक्षा विभाग को निराकरण भेजा गया है। ग्राम बोरदा निवासी जीवनलाल निनामा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के दामाद द्वारा

छूटे हुए हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

छूटे हुए हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे रतलाम 2 3  अगस्त 2022/  जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी ने बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में छूटे हुए हितग्राहियों को माह सितम्बर में गैस कनेक्शन दिए जाए। इसके लिए ग्राम पंचायतों तथा नगरीय वार्डों में गैस एजेंसी वितरक ,  ग्राम पंचायत सचिव ,  रोजगार सहायक ,  नगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी ,  शासकीय उचित मूल्य विक्रेता के साथ शिविर लगाया जाए। बैठक में बताया गया कि योजना में हितग्राही के तीन पासपोर्ट फोटो ,  पहचान पत्र ,  निवासी प्रमाण पत्र ,  सभी के आधार नम्बर ,  महिला मुखिया का खाता ,  राशनकार्ड अथवा समग्र आईडी एवं मोबाईल नम्बर ,  शासकीय उचित मूल्य की दुकान या ग्राम पंचायत के माध्यम से अथवा सीधे समीप की गैस एजेंसी पर प्रस्तुत करना होगा ,  जो पात्र नहीं होकर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं उन्हें दावे के रुप में  14  बिन्दुओं का घोषणा पत्र देना होगा। पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों के केवाईसी फार्म भरने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों में राजस्व ,  खाद्य ,  पंचायत एवं ग्राम

पर्वत पर विराजमान चमत्कारी धोलागिर महादेव पर श्रावण-भादवा अमावस को विशाल मेला ।

(धोलागिर पर्वत) पर्वत पर विराजमान चमत्कारी धोलागिर महादेव पर श्रावण-भादवा अमावस को विशाल मेला । (धोलागिर महादेव) (मठाधीश श्री शिवानन्दगिरि महाराज) सलम्बू/उदयपुर राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध सफेद पत्थरों के पर्वत पर विराजमान महादेव की पावन धरा पर इस वर्ष बड़ा धार्मिक अनुष्ठान और विशाल मेले का आयोजन होना है मेले और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मठाधीश शिवानन्दगिरि महाराज ने जानकारी देते हुएं बताया कि वर्षों पहले से स्थापित सेराई मठ से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिवर्ष सेराई मठ धोलागिर से लगाकर करीबन दो किलोमीटर के रोड़ और धोलागिर महादेव पर्वत के नीचें आसपास खुली जगह में इस मेले का आयोजन श्रावण-भादवा अमावस्या पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण मेला आयोजित नहीं हो पाया था ।मगर प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर लगाई गई सभी पाबंदियां को हटा लेने पर इस वर्ष बड़े स्तर पर दिनांक 27 अगस्त शनिवार 2020 को विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उदयपुर जिले से लगाकर मध्यप्रदेश, गुजरात से बड़े संख्या में धोलागिर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं क

10 सितम्बर को आयोजित होगी म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता

10  सितम्बर को आयोजित होगी म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता रतलाम 2 2  अगस्त 2022/  म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व ,  पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से मप्र पर्यटन  क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के बच्चो में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास ,  परम्पराओं ,  ऐतिहासिक धरोहर ,  सांस्कृतिक रंगो ,  कला ,  प्राकृतिक समृद्धि ,  महापुरुषों ,  पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से  24  अगस्त को जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए थे किन्तु वर्षाकाल के कारण अब मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा आगामी  10  सितम्बर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता के प्रथम चरण हेतु निर्धारित समय प्रातः  09.00  से  10 ः 00  बजे तक पंजीयन कार्य ,  होगा तथा  10.00  बजे से  12.00  बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें  06  सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया जायेगा। दोप  12  से  2.30  बजे तक भोजन तथ

जिले में अब तक करीब 787.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

जिले में अब तक करीब  78 7 .6  मिलीमीटर वर्षा दर्ज रतलाम 2 2  अगस्त 2022/   जिले में अब तक करीब   78 7 .6   मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 6 77.9 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत  24  घंटो के दौरान सोमवार सुबह  8.00  बजे तक औसत 3.51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में  60  मिलीमीटर ,  जावरा में  8  मिलीमीटर ,  ताल में  22  मिलीमीटर ,  पिपलौदा में  4  मिलीमीटर ,  रतलाम में  4  मिलीमीटर तथा सैलाना में  1  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा  918.3  मिलीमीटर है