नामली में पहली बार कड़ी-लापसी और पुड़ी की महाप्रसादी, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल
नामली में पहली बार कड़ी-लापसी और पुड़ी की महाप्रसादी, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल ब्रह्मलीन संत श्री मंगलदास जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य धार्मिक आयोजन, सुबह से यज्ञ-हवन और शाम 4 बजे विशाल नगर भोज नामली /रतलाम। मध्यप्रदेश धार्मिक नगरी नामली में मालवा अंचल के श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र रहे ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री मंगलदास जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई जाएगी। पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर बुधवार को कल नामली में विशाल धार्मिक आयोजन के साथ नगर भोज एवं महा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस विशेष आयोजन को लेकर मंगलवार शाम से ही भोजन प्रसादी तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। बड़ी संख्या में कारीगर हलवाई एवं सेवादार कड़ी, लापसी और पुड़ी की महाप्रसादी तैयार करने में जुटे हुए हैं। नामली के धार्मिक आयोजनों के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कड़ी-लापसी और पुड़ी की प्रसादी का आयोजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ...