छूटे हुए हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

छूटे हुए हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे

रतलाम 2अगस्त 2022/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी ने बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में छूटे हुए हितग्राहियों को माह सितम्बर में गैस कनेक्शन दिए जाए। इसके लिए ग्राम पंचायतों तथा नगरीय वार्डों में गैस एजेंसी वितरकग्राम पंचायत सचिवरोजगार सहायकनगरीय क्षेत्र में वार्ड प्रभारीशासकीय उचित मूल्य विक्रेता के साथ शिविर लगाया जाए।

बैठक में बताया गया कि योजना में हितग्राही के तीन पासपोर्ट फोटोपहचान पत्रनिवासी प्रमाण पत्रसभी के आधार नम्बरमहिला मुखिया का खाताराशनकार्ड अथवा समग्र आईडी एवं मोबाईल नम्बरशासकीय उचित मूल्य की दुकान या ग्राम पंचायत के माध्यम से अथवा सीधे समीप की गैस एजेंसी पर प्रस्तुत करना होगाजो पात्र नहीं होकर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं उन्हें दावे के रुप में 14 बिन्दुओं का घोषणा पत्र देना होगा। पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों के केवाईसी फार्म भरने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों में राजस्वखाद्यपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियोंकर्मचारियों द्वारा सहयोग दिया जाएगा।

श्री चौधरी ने बताया कि जिले में लाख 54 हजार 106 जारी किए जा चुके परिवारों के विरुद्ध लाख 29 हजार 33 परिवारों के पास पूर्व से गैस कनेक्शन हैं। इस योजना में जिले में 93 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी हैशेष 25 हजार से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जाना है। इनमें से भी 15 हजार 862 हितग्राहियों के कनेक्शन प्रक्रियाधीन हैं।  श्री चौधरी ने बताया कि योजना अन्तर्गत गैस कनेक्शन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपनी निकटतम गैस एजेंसी या तहसील स्तरीय सहायककनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।