सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

असामयिक वर्षा केदृष्टिगत फसल क्षति का आंकलन करें : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

असामयिक वर्षा केदृष्टिगत फसल क्षति का आंकलन करें : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रतलाम  08  अक्टूबर  2022/    कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि असामयिक वर्षा के दृष्टिगत फसल क्षति का तुरन्त आंकलन करें। सभी एसडीएम ,  तहसीलदार ,  नायब तहसीलदार ,  आर.आई. ,  पटवारी नजरीय आंकलन तुरंत अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध करवाएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि जहां आर.बी.सी.  6-4  के तहत राहत की आवश्यकता है ,  वहां विधिवत् सर्वे उपरांत शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने कहा है कि असामयिक वर्षा की स्थिति में किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन प्रशासन सदैव किसानों के साथ हैं। प्रभावित किसानों का विधिवत् सर्वे करवाकर सभी को राहत प्रदान की जाएगी।

जिले में अब तक 48 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 48 इंच से अधिक वर्षा दर्ज   रतलाम  08  अक्टूबर  2022/    इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य   औसत   वर्षा  918  मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 1 2 20. 4 7 मिलीमीटर अर्थात 48 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 1053.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।  08   अक्टूबर   की सुबह  8.00  बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग  3 0 . 1 6  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 44 मिलीमीटर ,  जावरा में  2 9 मिलीमीटर ,  ताल में 16 मिलीमीटर ,  पिपलौदा में 15 मिलीमीटर ,  बाजना में 22 मिलीमीटर ,  रतलाम में 60 मिलीमीटर, रावटी में 30.30 मिलीमीटर तथा सैलाना में 2 5  मिलीमीटर ,  वर्षा दर्ज की गई।

नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा रतलाम  08  अक्टूबर  2022/    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाए। युवा पीढ़ी को खोखला करने वाली इस गतिविधि के विरूद्ध सघन अभियान चलाते हुए स्कूल ,  कॉलेजों के आसपास बनी छोटी-छोटी दुकानों से लेकर संगठित माफिया तक कड़ी कार्यवाही की जाए। नशे की गतिविधियों को संरक्षण देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। खुफिया तंत्र को सक्रिय और बीट व्यवस्था को सशक्त करते हुए ड्रग्स ,  अवैध शराब और नशे की अन्य सामग्री के अवैध कारोबार को जड़ से नष्ट किया जाए। अवैध गतिविधियों की जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था की जाएगी और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ,  पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े आदि उपस्थित थे। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री   श्री चौहान को  कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा जिले में मुख्यमंत

महाकाल लोक परियोजना के संबंध में नगर परिषद में बैठक सम्पन्न। श्री हृदेश्वर महादेव मंदिर पर होगा आयोजन।

नामली - माननीय प्रधानमंत्री जी के श्री महाकाल लोक परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2022 के संबंध में परिषद सभाकक्ष में बैठक एसडीएम कृतिका भीमावत व थाना प्रभारी प्रीति कटारे , नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती अनीता रजनीश परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलराम भूरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिले में चयनित श्री हर्देश्व्वर महादेव मंदिर फोरलेन पर कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई , इस अवसर पर निकाय के पार्षद सीमा अजय जोगचंद, बलवान सिंह जी सोनगरा, तूफान सिंह जी सोनगरा, पंकज जाट, प्रहलाद सिंह राठौड़, विधायक प्रतिनिधि आशा कुंवर राठोर निकाय के उपयंत्री राहुल चौहान,राजेंद्र पथरोड ,पंडित जी हरिनारायण भटट एवं निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे l

11 अक्टूबर को जिले के मंदिरों में आयोजन

11 अक्टूबर को जिले के मंदिरों में आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन आगमन तथा महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत रतलाम जिले के मंदिरों में खासतौर पर प्रमुख मंदिरों में उक्त दिवस पर कई आयोजन होंगे। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों की सूची प्रस्तुत की गई है जहां पर आयोजन किया जाना है। गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को दिए गए। जनसेवा अभियान में  47  हजार से ज्यादा आवेदन स्वीकृत मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में रतलाम जिले में   590  शिविर  6  अक्टूबर तक आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में प्राप्त किए गए  67  हजार  452  आवेदनों में से  47  हजार  356  आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार  844  आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में  7512  आवेदन स्वीकृत किए गए है। शिविरों के आयोजन का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान, बैंकर्स द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति में लापरवाह रवैया, कलेक्टर द्वारा सख्त एक्शन लेने की तैयारी

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान , बैंकर्स द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति में लापरवाह रवैया ,  कलेक्टर द्वारा सख्त एक्शन लेने की तैयारी रतलाम  06  अक्टूबर  2022/   मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में बार-बार निर्देशों के बावजूद कई बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा की जा रही अवहेलना को कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे बैंकर्स को सूचीबद्ध करके उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लेने की तैयारी कलेक्टर द्वारा की जा रही है। गुरुवार को समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जो राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ,  इस अभियान में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ देने के लिए प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण में बैंकर्स ढीलाढाला तथा लापरवाह रवैया अपना रहे हैं। बैंकर्स के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाईयों में उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही अन्य एक्शन भी प्रशासन द्वारा ली जाने वाली है। कलेक्टर द्वारा बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्रगति की जानकारी ली गई थी। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि

मलेरिया ऑफ 200 की चौथी खुराक दी गई

मलेरिया ऑफ  200  की चौथी खुराक दी गई रतलाम  06  अक्टूबर  2022/   संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिले में मलेरिया रोग की रोकथाम हेतु मलेरिया रोग प्रतिरोधक  होम्योपैथी औषधि "मलेरिया ऑफ  200"  की  दूसरे चरण में चौथी खुराक दी गई। कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ .  बलराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ,  मलेरिया विभाग ,  महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से द्वितीय चरण में  चौथी खुराक  06  अक्टूबर को मलेरिया विभाग द्वारा चिन्हित  5  ब्लॉक के  12  गांव के प्रत्येक परिवार के प्रति व्यक्ति को खिलाई गई। औषधियों का वितरण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही जिले की समस्त आयुष औषधालय द्वारा भी दवाई का वितरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ .  रमेश कटारा ,  सहायक नोडल अधिकारी डॉ .  इंतेखाब मंसूरी ,  डॉ .  अंकित विजियावत ,  सेक्टर अधिकारी डॉ .  वर्षा राठौर ,  डॉ .  सुरेश भूरा ,  डॉ .  रवि कलाल ,  डॉ .  रंजीता सिंगार द्वारा  गांव में जाकर निरीक्षण किया गया।