11 अक्टूबर को जिले के मंदिरों में आयोजन

11 अक्टूबर को जिले के मंदिरों में आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन आगमन तथा महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत रतलाम जिले के मंदिरों में खासतौर पर प्रमुख मंदिरों में उक्त दिवस पर कई आयोजन होंगे। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों की सूची प्रस्तुत की गई है जहां पर आयोजन किया जाना है। गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को दिए गए।

जनसेवा अभियान में 47 हजार से ज्यादा आवेदन स्वीकृत

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में रतलाम जिले में  590 शिविर अक्टूबर तक आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में प्राप्त किए गए 67 हजार 452 आवेदनों में से 47 हजार 356 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार 844 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 7512 आवेदन स्वीकृत किए गए है। शिविरों के आयोजन का सिलसिला जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।