असामयिक वर्षा केदृष्टिगत फसल क्षति का आंकलन करें : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

असामयिक वर्षा केदृष्टिगत फसल क्षति का आंकलन करें : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

रतलाम 08 अक्टूबर 2022/  कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि असामयिक वर्षा के दृष्टिगत फसल क्षति का तुरन्त आंकलन करें। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आर.आई., पटवारी नजरीय आंकलन तुरंत अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध करवाएं।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि जहां आर.बी.सी. 6-4 के तहत राहत की आवश्यकता है, वहां विधिवत् सर्वे उपरांत शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने कहा है कि असामयिक वर्षा की स्थिति में किसानों को किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन प्रशासन सदैव किसानों के साथ हैं। प्रभावित किसानों का विधिवत् सर्वे करवाकर सभी को राहत प्रदान की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।