मालवा में मौसम का पलटवार:कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात,नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में।
मालवा में मौसम का पलटवार: कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात, नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में। नामली/ रतलाम - मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग अंतर्गत रतलाम जिले और मालवा अंचल में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बीते 24 घंटों में जहां कड़ाके की ठंड और घने बादलों का असर दिखाई दिया, वहीं मंगलवार को अचानक हुई बे-मौसम बूंदाबांदी ने ठंड को और तीखा बना दिया। मौसम के इस दोहरे प्रहार से जनजीवन के साथ-साथ कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। सोमवार तक स्थिति यह रही कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। सुबह से शाम बादल छाए रहे, दृश्यता बेहद कम रही और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। घरों में दुबकने को मजबूर रहे। इसी के बीच मंगलवार को अचानक आई बूंदाबांदी ने मौसम में नमी घोल दी, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। अचानक बदले मौसम का असर बाजार में भी साफ नजर आया। अचानक हुई बारिश ने आम दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकी कम रही और सड़कों पर चहल-पहल घटती दिखी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की संख्या में कमी दर्ज की गई। खेतों में खड़ी फसलें, किसानों की बढ़ी ...