संदेश

नामली/रतलाम मध्यप्रदेश। लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

चित्र
10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।  रतलाम/नामली  संवाददाता नामली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी का नामली पुलिस ने महज़ 10 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। नकली विग लगाकर पहचान बदलने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी दो कुख्यात आरोपियों को पुलिस ने संदिग्ध कार का लगातार पीछा कर फिल्मी अंदाज़ में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। ------- घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक मंगलवार को कस्बा नामली निवासी फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ सुबह लगभग 11 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चले गए थे। शाम करीब 5 बजे लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3...