मालवा में मौसम का पलटवार:कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात,नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में।


मालवा में मौसम का पलटवार: कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात, नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में। 
नामली/ रतलाम - मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग अंतर्गत रतलाम जिले और मालवा अंचल में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बीते 24 घंटों में जहां कड़ाके की ठंड और घने बादलों का असर दिखाई दिया, वहीं मंगलवार को अचानक हुई बे-मौसम बूंदाबांदी ने ठंड को और तीखा बना दिया। मौसम के इस दोहरे प्रहार से जनजीवन के साथ-साथ कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। सोमवार तक स्थिति यह रही कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। सुबह से शाम बादल छाए रहे, दृश्यता बेहद कम रही और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। घरों में दुबकने को मजबूर रहे। इसी के बीच मंगलवार को अचानक आई बूंदाबांदी ने मौसम में नमी घोल दी, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। अचानक बदले मौसम का असर बाजार में भी साफ नजर आया। अचानक हुई बारिश ने आम दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकी कम रही और सड़कों पर चहल-पहल घटती दिखी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की संख्या में कमी दर्ज की गई। खेतों में खड़ी फसलें, किसानों की बढ़ी चिंता मालवा क्षेत्र के नामली नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस समय मटर फली और गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर खेतों में खड़ी है। मौसम में आई अचानक नमी और ठंड के कारण किसानों में फसलों के खराब होने की आशंका गहराने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बूंदाबांदी और कोहरे का सिलसिला जारी रहा तो फसलों में रोग लगने, दाने कमजोर पड़ने और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा है। एक दिन पहले ही मिल गए थे संकेत
स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम का बिगड़ता मिज़ाज एक दिन पहले ही संकेत देने लगा था। सोमवार को दिनभर ठंड और बादल छाए हुए थे और माहौल को जकड़े रखा था, जिससे यह साफ हो गया था कि मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। मंगलवार को हुई अचानक बूंदाबांदी ने इन आशंकाओं को और मजबूत कर दिया। आगे भी सतर्क रहने की जरूरत मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में किसानों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।