संदेश

धार्मिक पीड़ा और सामाजिक विडंबना:शांतिवन की सिसकती आत्मा—क्या यही है हमारी श्रद्धांजलि ?

चित्र
धार्मिक पीड़ा और सामाजिक विडंबना: शांतिवन की सिसकती आत्मा — क्या यही है हमारी श्रद्धांजलि? स्थान: नामली (जिला रतलाम, मध्यप्रदेश) स्थल: शांतिवन – मोक्षधाम "जहां आत्मा को शांति मिलनी चाहिए, वहां बिखरा है कचरा – क्या यही है हमारी सच्ची श्रद्धांजलि?" मृत्यु एक अटल सत्य है — जीवन की अंतिम परिणति। परंतु हिंदू धर्म इसे अंत नहीं, बल्कि आत्मा की नयी यात्रा का प्रारंभ मानता है। गरुड़ पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि आत्मा मृत्यु के बाद 13 दिन तक पृथ्वी पर रहती है और परिजनों द्वारा की जाने वाली अंतिम क्रियाओं को देखती है। ऐसे में प्रश्न उठता है — क्या आत्मा को गंदगी, उपेक्षा और अव्यवस्था के बीच शांति मिल सकती है? --- शांतिवन: जहां पवित्रता दम तोड़ रही है नामली का मोक्षधाम "शांतिवन" आज अपने नाम के विपरीत, गंदगी, कचरे और प्रशासनिक लापरवाही का केंद्र बन चुका है। दाह संस्कार के बाद फूल, कफन, नारियल, चारा, घी के डिब्बे आदि सामग्री खुले में बिखरी पड़ी रहती है। यह सामग्री तीसरे दिन की अस्थि क्रिया के बाद पास के कच्चे नाले में या फिर पास किसी नदी में प...

नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर धराए, 8.80 लाख का माल जब्त।

नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर धराए, 8.80 लाख का माल जब्त। रतलाम (मध्यप्रदेश): जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नामली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 04 अप्रैल 2025 को नामली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को अवैध अफीम तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम अफीम, एक बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा और उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री किशोर पाटनवाला के निर्देशन में संपन्न हुई। थाना प्रभारी नामली निरीक्षक पतिराम डावरे को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर बड़ौदा फंटा के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी तलाशी में अफीम ...

श्री आदिनाथ दादा जन्म कल्याणक के अवसर पर पौधारोपण अभियान। सहित अन्य पुनितकार्य।

चित्र
आदिनाथ दादा जन्म कल्याणक के अवसर पर पौधारोपण अभियान। सहित अन्य पुनितकार्य। नामली -आदिनाथ जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के शुभम कोठारी, अर्हम कोठारी, लविश कोठारी, पार्थ नागर और निस्वार्थ शांतिवन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कोठारी, पंडित गिरीश शर्मा, महेश पुरोणिक, दिलीप कर्णधार, अमित पुरोणिक, इंद्र कुमावत आदि द्वारा शांतिवन नामली स्थित मुक्तिधाम में फल और फूलों के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया गया, बल्कि समुदाय के प्रति समाजसेवा की भावना को भी प्रकट किया गया। साथ ही शाम को विशेष आरती का आयोजन रखा गया आरती के बाद मजदूरी के लिए आए मजदूर भाइयों के छोटे छोटे बच्चो को निशुल्क कपड़े वितरण किए गए जिसमे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेन्द्र कोठारी नामली ब्लाक अध्यक्ष संजय मेहता, दिनेश चत्तर,प्रितेश चौधरी,पंकज श्रीमाल,अंकित भंसाली,गजेन्द्र नाहटा अर्व कोठारी सहित युवक संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रबी मार्केटिंग वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर पोर्टल उपार्जन किसान पंजीकरण

रबी मार्केटिंग वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर पोर्टल उपार्जन किसान पंजीकरण रतलाम   22   मार्च   2025/   जिले   रबी मार्केटिंग वर्ष 2025-26 में समर्थित मूल्य पर पैनल उपार्जन के लिए किसान पंजीकरण व्यवस्था को सहज और सुविधाजनक बनाया गया है। पंजीकरण की नि:शुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम कार्यालय , पंचायत, जिला पंचायत कार्यालय , तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा उद्यमों पर और सहकारी संस्था एवं सहयोगी विपणन द्वारा संचालित 65 सदस्यता कार्यालयों पर नामांकन किया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद इंडस्ट्रीज ने एम.पी. के तहत पंजीकरण की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। एनलाइन कियोस्क , कामन सर्विस सेंटर कियोस्क , लोक सेवा केंद्र एवं निजी लोगों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन काउंटर जा रहे हैं। जिले में अब तक आलोट तहसील में 6113 , क्षेत्रीय ग्रामीण में 3691 , जावरा में 4412 , ताल में 4191 , पिपलोडा में 2738 , कोटा शहर में 860 , सलान...

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

चित्र
20 क्विंटल लहसुन चोरी में: प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।  दिलीप कर्णधार ✒️ रतलाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना नामली पुलिस द्वारा संगठित लहसुन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। 16-17 मार्च की दरमियानी रात हुई इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी से 20 क्विंटल लहसुन एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। --------- "पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं एक पत्रकार संगठन जिला उपाध्यक्ष का पुत्र भी संलिप्त" नामली थाना पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साइबर सेल की सहायता से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 22 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के बाद घेराबंदी कर आरोपी को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम उजागर किए, जिनमें प्रेस क्लब अध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है। ------------ "ऑप...

"पत्रकारों की आवाज़ को नई उड़ान– सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन"

चित्र
सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन,शर्मा अध्यक्ष,चौहान संयोजक चुनें गए।  सीतामऊ/ मंदसौर मध्यप्रदेश "पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है,और इसे मजबूत करने के लिए एक संगठित मंच की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से सीतामऊ तहसील के वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रेस क्लब सीतामऊ तहसील का गठन किया यह प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों को एकजुट करेगा, बल्कि उनके अधिकारों और कर्तव्यों को भी सुनिश्चित करेगा। यह एक ऐसा स्थान होगा जहाँ विचारों का आदान-प्रदान होगा, नए अवसर पैदा होंगे और पत्रकारिता को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। नगर के गुरु कृपा होटल पर सीतामऊ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक रखी गई । वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजमल सेठिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मांदलिया अतिथि में सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश शर्मा खेरखेड़ा संयोजक श्री हिम्मत सिंह चौहान महुआ,उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा विजय गिरोठिया सीतामऊ कोषाध्यक्ष बलवंत भट्ट खेड़ा सचिव देवीदास बैरागी संयुक्त सचिव श्री जगदीश चौहान सूरजनी श्री राजेश चौधरी  संगठन मंत्री श्री योगेश गिरोठिया श्री चरण सिंह चौहान प...

आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत में अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में पाई सफलता।

चित्र
 आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दो में अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में पाई सफलता।    संक्षिप्त विवरण –दिनांक 06.07.2023 को फरियादी दिलीप पिता रतनलाल निवासी पंचेड़ द्वारा अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 221/2023 धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा दिनांक 01 फरवरी से मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुमइंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्री विक्रमसिंह चौहान व टीम द्वारा लगातार अपहृताओं की दस्तयाबी के प्रयास कर अपराध क्रं. 221/2023 धारा 363 भादवि. की अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष को बांसवाड़ा (राजस्थान) से आरोपी संजय चौहान की अभिरक्षा से बरामद किया गया एवं ब...