"पत्रकारों की आवाज़ को नई उड़ान– सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन"
सीतामऊ/ मंदसौर मध्यप्रदेश
"पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है,और इसे मजबूत करने के लिए एक संगठित मंच की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से सीतामऊ तहसील के वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रेस क्लब सीतामऊ तहसील का गठन किया यह प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों को एकजुट करेगा, बल्कि उनके अधिकारों और कर्तव्यों को भी सुनिश्चित करेगा। यह एक ऐसा स्थान होगा जहाँ विचारों का आदान-प्रदान होगा, नए अवसर पैदा होंगे और पत्रकारिता को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। नगर के गुरु कृपा होटल पर सीतामऊ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक रखी गई । वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजमल सेठिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मांदलिया अतिथि में सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश शर्मा खेरखेड़ा संयोजक श्री हिम्मत सिंह चौहान महुआ,उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा विजय गिरोठिया सीतामऊ कोषाध्यक्ष बलवंत भट्ट खेड़ा सचिव देवीदास बैरागी संयुक्त सचिव श्री जगदीश चौहान सूरजनी श्री राजेश चौधरी संगठन मंत्री श्री योगेश गिरोठिया श्री चरण सिंह चौहान प्रवक्ता श्री निलेश शर्मा और संरक्षक डॉ राजमल सेठिया श्री रामेश्वर जामलिया श्री लक्ष्मी नारायण मांदलिया विशेष सम्मानिय सदस्य श्री नवीन विश्वास द्विवेदी श्री गोवर्धन लाल कुमावत श्री दिलीप कारा श्री रजनीश शर्मा एवं सदस्य श्री गोवर्धन लाल माली श्री श्याम शर्मा माऊखेड़ा श्री अंबालाल मकवाना श्री साबिर पटेल श्री संजय व्यास श्री सतीश गिरोठिया श्री पंकज जैन को बनाया गया। तत्पश्चात नव गठित तहसील प्रेस क्लब के विधिवत निर्वाचन के साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ प्रस्ताव पारित किए गए।
इस अवसर पर मंदसौर जिला संपादक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण मांदलिया के चुने जाने के साथ ही नवगठित तहसील प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का फुल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा एवं संयोजक श्री हिम्मत सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि "आज की डिजिटल दुनिया में मीडिया की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा करने के लिए हमें संगठित होने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ हम प्रेस क्लब का गठन किया गया है जो पत्रकारों को एक मंच देगा,उनकी स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और सच्ची खबरों को सामने लाने में मदद करेगा। यह क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक क्रांति का प्रतीक होगा। अध्यक्ष एवं संयोजक ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्र का डॉक्टर राजमल सेठिया संपादक संघ जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया पत्रकार कमलेश शर्मा,देवीदास बैरागी, आदि ने संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें