प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर होंगे योग के विशेष सत्र

इनमें से 4 स्थानों पर शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री

रतलाम 18 जून 2022/ आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग के विशेष सत्र होंगे। इसके लिये पुरातत्व स्थलनदियों के घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चयनित किये जा चुके हैं। इनमें से चार स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

जिन 4 स्थलों पर योग के विशेष सत्रों में केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगेउनमें प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल खजुराहो में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमरनर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमारग्वालियर किले के पुरातत्व स्थल पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विश्व प्रसिद्ध साँची के बौद्ध विहार में केन्द्रीय सूक्ष्मलघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा शामिल होंगे।

योग दिवस की थीम "मानवता के लिये योग"

इस वर्ष "मानवता के लिये योग'' थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिन 75 स्थलों पर योग के विशेष सत्र हो रहे हैंउनमें श्योपुर जिले में महाराजा नरसिंह महलमुरैना में मंदिर समूह बटेश्वरभिण्ड में अटेर किलाग्वालियर में विक्रम महलजहाँगीर महल और मानमंदिर परिसर ग्वालियर किलाशिवपुरी में पिछोर का किला और गाँधी भवन शिवपुरीगुना में बजरंगगढ़ का किलाअशोकनगर में बादल महल चंदेरीदतिया में महाराजा परीक्षित की छत्रीसागर में सागर पुलिस एकेडमीप्राचीन किला खुरई और प्राचीन किला मालथौनदमोह में दमयंतीगढ़ीरंगमहल पैलेस हटा और नोहटा मंदिरपन्ना जिले में छत्रसाल पार्कछतरपुर में खजुराहो कंदरिया मंदिर प्रांगणटीकमगढ़ में सूर्य मंदिर उमरी और मढ़खेरानिमाड़ी में जहाँगीर महल ओरछाछिंदवाड़ा में प्राचीन गोंड किला देवगढ़रतलाम में बिल्वकेश्वर मंदिर बिल्पांकशाजापुर में राणोजी शिंदे की छत्रीमंदसौर में यशवंत राव होल्कर प्रथम की छत्री भानपुरानीमच में जीरन की गढ़ीउज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर रामघाट और प्राचीन किला महिदपुर में योग के विशेष सत्र होंगे।

इंदौर में कृष्ण बाई होल्कर की छत्रीलाल बाग पैलेसलेंटर्न चौराहा यशवन्त होल्कर निवास रोडधार जिले में दुर्ग धारजहाज महल परिसर मांडूअलीराजपुर जिले में शिव मंदिर मलवईखरगोन के महेश्वर घाट (नर्मदा तट)बड़वानी में किला सेंधवाखण्डवा में गौरी सोमनाथ मंदिर और सिद्धनाथ मंदिरबुरहानपुर में प्राचीन किलादेवास में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर नर्मदा तटझाबुआ में प्राचीन शिव मंदिर देवफलियाभोपाल में रानी कमलापति महलरायसेन में बौद्ध स्तूप साँचीशिव मंदिर भोजपुरसीहोर जिले में प्राचीन देवी मंदिर सलकनपुरहोशंगाबाद जिले में सेठानी घाट नर्मदा तटबाईसन लॉज पचमढ़ी और तिलक सेंदूर मंदिर खतामा इटारसीराजगढ़ जिले में सांकाजी की छत्रीहरदा में तेली की सराय हंडिया और प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवाविदिशा जिले में उदेश्वर शिव मंदिर उदयपुरनरसिंहपुर जिले में नरसिंह मंदिरशांति स्मारक पुस्तकालयसिवनी जिले में आदेगाँव का किलामण्डला में मोती महल परिसर रामनगर और प्राचीन गोंड किलाडिण्डोरी में प्राचीन किला रामगढ़बालाघाट जिले में प्राचीन बावड़ी हट्टाप्राचीन किला लांजी और बजरंग घाट/मोती गार्डन में योग के विशेष शिविर होंगे। जबलपुर में भेड़ाघाट नर्मदा तटमदन महल और चौसठ योगिनी मंदिरकटनी जिले में विजयराघवगढ़ का किला और प्राचीन शिव मंदिर बिलहेरीशहडोल जिले में कंकाली मंदिर अंतरा और विराट मंदिर सोहागपुरउमरिया जिले में सीतामढ़ी पालीअनूपपुर में अमरकंटक मंदिर प्रांगणसिंगरोली में शैलोत्कीर्ण गुफाएँ माड़ारीवा जिले में हरगौरी प्रतिमा पद्मधर पार्क और प्राचीन गढ़ी गुढ़ और सतना जिले में गोला मठ (प्राचीन शिव मंदिर) मैहर और चित्रकूट घाट में यह विशेष योग शिविर होंगे।

अमृत सरोवर के तट पर भी होंगे विशेष सत्र

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवरों के नजदीक भी योग के विशेष सत्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्रों में अधिक से अधिक जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सामूहिक योग सत्रों में योग प्रशिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।