होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।

होटल पटेल एंपायर बना 'गुनाहगाह' का अड्डा: नामली की युवती से दुष्कर्म,आरोपी अयान गिरफ्तार,जुलूस निकाल कर कराई तस्दीक!
होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर' – फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी,19 साल की युवती से दुष्कर्म, अयान गिरफ़्तार

नामली/रतलाम मध्यप्रदेश (महू-नीमच फोरलेन) – मध्यप्रदेश के रतलाम ज़िले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महू-नीमच फोरलेन पर धौंसवास के समीप स्थित होटल पटेल एंपायर अब अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। बीते दिनों इसी होटल में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। होटल में घसीट कर ले गया, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने नामली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 अप्रैल की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में अयान पिता लियाकत निवासी सेमलिया मिला। बहाने से बातों में उलझाकर उसे धौंसवास के होटल पटेल एंपायर में ले गया। होटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते बिना किसी आईडी वेरीफिकेशन के कमरा मिल गया और वहीं आरोपी ने दरवाज़ा बंद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह जानकारी नामली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 211/2025, धारा 64(1) बीपीएस 3(1)(w-ii), 3(2) एससी/एसटी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कायमी में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। इस एफआईआर में उल्लेख है कि “अयान अली अपनी मोटर सायकल से लड़की को दिनांक 23.04.2025 को करीब 09.30 बजे पटेल एंपायर होटल पर ले गया और उसे होटल के कमरे में दरवाजा बंद कर लॉक कर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बलात्कार किया।” यह बयान पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हिस्सा है।
लव जिहाद का एंगल–कई युवतियों को फंसा चुका अयान
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अयान सोशल मीडिया के ज़रिए नामली, सेमलिया और रतलाम की छात्राओं से संपर्क बनाता और उन्हें प्रेमजाल में फंसा कर होटल और ढाबों में बुला कर आपत्तिजनक हरकतें करता था। उसके मोबाइल में आठ से अधिक युवतियों के नंबर और आपत्तिजनक चैट्स मिली हैं। गांव में भारी सुरक्षा के बीच घुमाया गया आरोपी घटना के बाद आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच उसके गांव सेमलिया में तस्दीक के लिए घुमाया। पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
हिंदू संगठनों ने थाने में पहुंचकर जताया विरोध
नामली थाने में देर रात कई हिंदू संगठनों ने पहुंचकर अयान और उसके साथियों की गहन जांच की मांग की। संगठन का आरोप है कि अकेला अयान नहीं, बल्कि उसके साथ और भी लोग इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं।
फोरलेन के होटल और ढाबे बने अपराध के अड्डे –बिना आईडी, खुलेआम शराब और गंदगी
यह मामला सामने आने के बाद होटल पटेल एंपायर ही नहीं, बल्कि पूरे फोरलेन की होटल संस्कृति पर सवाल खड़े हो गए हैं। शाम ढलते ही महू-नीमच फोरलेन पर स्थित होटल और ढाबे असामाजिक गतिविधियों के केंद्र बन जाते हैं। न कोई आईडी ली जाती है, न कोई नियम। शराब, कबाब और अपराध –यह बन चुका है इन होटलों का परिचय।
प्रशासन और पुलिस पर सवाल
स्थानीय लोग और संगठन अब सवाल उठा रहे हैं कि होटल पटेल एंपायर जैसे स्थानों को किसके संरक्षण में खुली छूट मिली हुई है? क्यों नहीं होती नियमित जांच? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है?

समाप्ति पर नहीं, शुरुआत है यह मामला
पुलिस का कहना है कि यदि अन्य युवतियों से भी शिकायतें मिलती हैं, तो अयान और उसके साथियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि समाज में फैल रहे एक बड़े जहर की शुरुआत है – जिसे अब रोकना ज़रूरी हो गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।