10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।
10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।
रतलाम/नामली संवाददाता
नामली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी का नामली पुलिस ने महज़ 10 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। नकली विग लगाकर पहचान बदलने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी दो कुख्यात आरोपियों को पुलिस ने संदिग्ध कार का लगातार पीछा कर फिल्मी अंदाज़ में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।
-------
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक मंगलवार को कस्बा नामली निवासी फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ सुबह लगभग 11 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चले गए थे। शाम करीब 5 बजे लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
---------
कैसे हुआ 10 घंटे में खुलासा।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन का बड़नगर–उज्जैन–बदनावर–रतलाम मार्ग पर निरंतर पीछा किया। आरोपी हाईवे ब्रिज के नीचे-ऊपर वाहन उतार-चढ़ाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते रहे, लेकिन अंततः नामली की 8-लाइन रोड के पास ग्राम बाहर पत्थर पर पुलिस ने आगे-पीछे से घेराबंदी कर कार को रोक लिया। गिरफ्तार आरोपी इरफान पिता मुन्नु सैफी, उम्र 38 वर्ष निवासी: म.नं.1280, गली नं.02, जाकीर हुसैन कॉलोनी, मेरठ (उ.प्र.) आमिर पिता तस्लीम पठान, उम्र 38 वर्ष निवासी: म.नं.3037, जाकीर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उ.प्र.) आरोपी इरफान गंजा है और चोरी के समय नकली विग पहनकर हुलिया बदल लेता था। दोनों आरोपी वारदात के बाद कपड़े और चश्मे बदलकर पहचान छिपाते थे। हाईवे किनारे सूने मकानों को निशाना बनाकर कार से फरार हो जाते थे।
जप्त मश्रुका (कुल कीमत ₹5,22,400/-)
सोने का मंगलसूत्र (≈ 5.5 ग्राम) – ₹85,000/-
सोने की अंगूठी (≈ 1 ग्राम) – ₹16,000/-
सोने के 18 मोती (≈ 5 ग्राम) – ₹80,000/-
चांदी की पायजेब (≈ 100 ग्राम) – ₹36,000/-
चांदी की 6 बिछुड़ियाँ (≈ 15 ग्राम) – ₹5,400/-
ताला तोड़ने के 2 लोहे के औजार
घटना में प्रयुक्त कार DL8CAU7936 – ₹3,00,000/-
---------------
लंबा आपराधिक इतिहास
दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी-सोशल एक्टिविटी जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस अन्य वारदातों की जानकारी भी जुटा रही है। सराहनीय पुलिस कार्रवाई इस सफल ऑपरेशन में निरीक्षक गायत्री सोनी, उनि कन्हैया आवास्या, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि हीरालाल चंदन, प्र.आर. नारायणसिंह, प्र.आर. दिलीप रावत, आर. माखनसिंह, आर. रविंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सायबर सेल व सीसीटीएनएस शाखा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें