"चौरासी बड़ायला में श्रीकृष्ण भक्ति की गंगा: श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति 19 मई को, होगा महाप्रसादी का दिव्य प्रसाद वितरण"

चौरासी बड़ायला में भगवत भक्ति का महासागर :श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्नि की ओर,19 मई को पूर्णाहुति व महाप्रसादी

रतलाम जिले की जावरा तहसील अंतर्गत ग्राम चौरासी बड़ायला स्थित श्रीअम्बांमाता मंदिर (चकाचक आश्रम) में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह यज्ञ अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक संपन्न हो रही इस दिव्य कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की त्रिवेणी बह रही है।

सप्तम दिवस की कथा – भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप और अंतिम संदेश
कथा के सातवें दिन विख्यात कथावाचक पं. श्रीकृष्णानंद जी शर्मा (मोयाखेड़ा वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उद्धव और श्रीकृष्ण के बीच हुआ संवाद श्रोताओं के लिए गूढ़ आध्यात्मिक संदेश लेकर आया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका का त्याग और जीवन के अंतिम उपदेश सुनाए गए, जिसने समूचे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भावविभोर होकर अश्रुपूरित नेत्रों से कथा का श्रवण करते रहे।

श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर किया भावनात्मक उत्सव का अनुभव
कथा के दौरान जैसे-जैसे भजनों की धुनें गूंजीं, श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और भक्ति भाव से झूम उठे। कथा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो उठा, जब छोटे-बड़े, वृद्ध-जवान सभी भजनों की लय में थिरकते नजर आए। यह दृश्य एक आध्यात्मिक उत्सव का सजीव उदाहरण बन गया।
जीवन की क्षणभंगुरता, धर्म और भक्ति की स्थायित्वता, तथा भगवतप्राप्ति के मार्ग जैसे गंभीर विषयों को कथावाचक ने सरल भाषा और मधुर संगीत के माध्यम से श्रोताओं तक पहुँचाया।
19 मई को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी
कथा की पूर्णाहुति 19 मई, सोमवार को सम्पन्न होगी। इसके पश्चात करीब 2000 भक्तों हेतु विशेष नुक्ती प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने प्रसादी वितरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित प्रबंध किए हैं।
आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले धर्मसेवी:
इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में राजेन्द्र पुरी महाराज धर्म की गंगा बहाने का, धर्म व आध्यात्म से जोड़ने को लेकर लगातार धार्मिक सेवा कर रहे हैं। उनके चकाचक आश्रम पर यह पहली सफल भागवत कथा आयोजित की गई है। श्री प्रमोद पुरी, अमरीकने बाबा कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। साथ ही सेमलिया मुनि, दिलीप पाटीदार (रोल), सुनील साहू (जावरा), जितेन्द्र जोशी (ढोढर), मदन धाकड़, निरंजन पाटीदार, राधेश्याम जाट, भगवतीबाई पाटीदार परिवार, गणेश पाटीदार, विनोद बंधु, महेश बलाई, महेन्द्र सिसोदिया तथा समस्त ग्रामवासी व मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति:
कार्यक्रम में पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत श्री मुनीश्वरानंद पुरी (मुन्ना पुरी जी महाराज) का विशेष आध्यात्मिक सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और महंत श्री राजेन्द्र पुरी चकाचक महाराज को इस सफल आयोजन हेतु विशेष आशीर्वाद दिया।

– D.Bharat Live News

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।