"उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन:रतलाम के पटवारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा!"

"उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: रतलाम के पटवारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा!"

रतलाम जिले की तहसील ताल के पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही 5 मई 2025 को उस वक्त अंजाम दी गई जब पटवारी प्रभु कुमार गरवाल, हल्का क्रमांक 24, तहसील ताल, जिला रतलाम को एक किसान से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए पुरानी तहसील कार्यालय में ट्रैप किया गया।

दरअसल, ग्राम कोट कराड़िया निवासी किसान किशनलाल आँजणा ने लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दी थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा देने के एवज में 5000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त टीम ने इसका सत्यापन करवाया, जिसमें मामला सही पाया गया।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप प्लान किया और पटवारी को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम के डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हिंना डाबर, हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा और संदीप कदम शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार पटवारी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच भी लोकायुक्त द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।