"प्रेम की सजा:प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, निर्वस्त्र कर घंटों दी गई अमानवीय यातनाएं, पेशाब तक पिलाया!"
"प्रेम की सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, निर्वस्त्र कर घंटों दी गई अमानवीय यातनाएं, पेशाब तक पिलाया!"
हरदोई में इश्क बना इंसानियत पर धब्बा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को निर्वस्त्र कर दी गई दरिंदगी की सजा!
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहां अतुल कश्यप नामक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की खौफनाक कीमत चुकानी पड़ी। प्रेमिका से मुलाकात के दौरान लड़की के परिजनों ने उसे निर्वस्त्र कर बंधक बना लिया और फिर जो अमानवीय कृत्य किए, उसे सुनकर रूह कांप उठे।
घटना रात के समय की है जब अतुल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। उसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को रोमांस करते देख लिया और युवक को पकड़कर निर्वस्त्र कर घर के भीतर ले गए। वहां उसे बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, उसके शरीर पर गर्म पानी डाला गया, और गुप्तांग में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।
हैरानी की हद तो तब पार हुई जब पीड़ित ने बताया कि उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया और ग्राम प्रधान अजय समेत युवती के परिजनों ने जबरदस्ती कहलवाया कि वह लड़की को भगाने आया था। इस पूरी बर्बरता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छह महीने की मोहब्बत बनी नर्क का रास्ता..
पीड़ित अतुल कश्यप के अनुसार, उसकी जान-पहचान करीब 6 महीने पहले एक सजातीय युवती से फोन पर हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का वादा किया। युवती ने उससे शॉपिंग भी करवाई और अपने घरवालों को शादी के लिए राजी करने का भरोसा दिलाया। मिलने के लिए उसने अतुल को अपने गांव बुलाया, जहां प्रेम कहानी को बेरहमी से कुचल दिया गया।
पुलिस ने छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती....
घटना की जानकारी किसी तरह पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अतुल को युवती के परिजनों के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
प्रशासन पर उठ रहे सवाल...
घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में ग्राम प्रधान समेत आरोपियों की भूमिका को लेकर नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सख्त कार्रवाई का दबाव बन रहा है।
---
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें