"किरायेदार बना कनेक्शन,दोस्ती में बनी तस्करी की डील – नामली से रतलाम तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब!"
"किरायेदार बना कनेक्शन, दोस्ती में बनी तस्करी की डील – नामली से रतलाम तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब!"
---
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रतलाम मध्यप्रदेश के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तस्करों के पास से 4 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है।
---
मुखबिर की सूचना से खुली तस्करी की परत।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से गांजा लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने प्रतापनगर बायपास स्थित भक्तन की बावड़ी रोड पर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर MP 43 DP 7952 नंबर की बाइक को रोका।
बाइक सवार दोनों युवक शुरुआत में गुमराह करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ और तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद हुआ।
---
गिरफ्तार आरोपी – पूरा परिचय
1. इम्तियाज (38 वर्ष) – निवासी माधवगंज मोहल्ला, नीमच सिटी (पूर्व में नामली में किरायेदार)
2. रविंद्र (28 वर्ष) – निवासी वार्ड क्रमांक 11, पुरानी टंकी के पास, नामली, जिला रतलाम
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है।
---
तस्करी का नामली कनेक्शन – दोस्ती से जाल तक
सुत्रो मिली जानकारी अनुसार सामने आया है कि इम्तियाज पहले नामली में एक वर्ष तक किराए के मकान में रह चुका है, जहां उसकी रविंद्र से दोस्ती हुई। वहीं से तस्करी की योजना बनी और रतलाम में इसका नेटवर्क तैयार किया गया।
सूत्र बताते हैं कि इम्तियाज वर्तमान में भी रतलाम में किराए के मकान में रह रहा है, और मकान मालिक ने उसकी जानकारी स्थानीय थाने में दी या नहीं– यह जांच का विषय है
---
टीआई डाबी का बयान – "पूरे नेटवर्क की जांच जारी"
टीआई डाबी ने बताया कि आरोपियों से गांजा की आपूर्ति श्रृंखला, स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि और कौन-कौन लोग इस तस्करी रैकेट से जुड़े हो सकते हैं।
---
⚠️ नामली पुलिस पर उठे सवाल – क्या बाकी संदिग्ध किरायेदार भी रडार पर हैं?
इस घटना से यह साफ होता है कि किरायेदारों की सूचना न देने की प्रवृत्ति और स्थानीय स्तर पर लचर निगरानी नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें