संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रतलाम में AIJ यूथ विंग को मिली नई ताकत, मोहित शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष।

चित्र
रतलाम में AIJ यूथ विंग को मिली नई ताकत, मोहित शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष । रतलाम। मध्यप्रदेश । भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में रतलाम जिले में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) श्री संदीप जैन की सहमति से मोहित शर्मा को रतलाम जिला उपाध्यक्ष (यूथ विंग) के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति आदेश प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी किया गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मोहित शर्मा संगठन की नीतियों व उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हितों की रक्षा, युवा पत्रकारों के सशक्तिकरण तथा जिले की सभी तहसीलों में यूथ विंग को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके...

भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग में भारत शर्मा को उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चित्र
भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग में भारत शर्मा को उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी । रतलाम। मध्यप्रदेश  भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) संदीप जैन की सहमति से आज24 इन न्यूज़ के प्रबंध संपादक भारत शर्मा को भारतीय पत्रकार संघ (यूथ विंग) का उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि भारत शर्मा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। वे जिले एवं संभाग की विभिन्न तहसीलों में युवा इकाई को सक्रिय करते हुए ऊर्जावान युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का दायित्व निभाएंगे। नियुक्ति के पश्चात भारत शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य जिले एवं संभाग के पत्रक...