संदेश

रतलाम मध्यप्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जमीन की रकम या सोने की खरीद? ₹73 लाख की नकदी ने खड़े किए कई सवाल, दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस।

चित्र
क्रेटा में नोटों का जखीरा! मुखबिर की सूचना पर नामली पुलिस ने पकड़े ₹73 लाख 72 हजार 500, युवक से ही मशीन पर कराई नोटों की गिनती नामली/रतलाम। मध्यप्रदेश  नामली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार से ₹73 लाख 72 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। कार को पंचेड़ फंटे पर रोककर तलाशी ली गई थी। इसके बाद वाहन, नकदी और युवक को नामली थाने लाया गया, जहां पूरी रकम की गिनती कराई गई। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी राकेश पंद्रो रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला तथा नामली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कोरी सहित पुलिस अमला मौजूद रहा।  मुखबिर की सूचना पर पंचेड़ फंटे पर घेराबंदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पंचेड़ फंटे के आसपास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ल...

खाकी की इंसानियत! घायल को बचाने वर्दी की परवाह किए बिना सड़क पर दौड़े DSP किशोर पाटनवाला

चित्र
खाकी की इंसानियत! घायल को बचाने वर्दी की परवाह किए बिना सड़क पर दौड़े DSP किशोर पाटनवाला हादसा आंखों के सामने हुआ तो एक पल भी नहीं रुके, टोलकर्मियों को फोन कर बुलवाई एंबुलेंस; घायलों को खुद उठाकर पहुंचाया वाहन तक रतलाम। बुधवार को फोरलेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे के दौरान पुलिस अधिकारी की संवेदनशील और मानवीय भूमिका देखने को मिली। सावन माह के चलते बिलपांक मेले की ड्यूटी पर जा रहे डीएसपी प्रभारी पुलिस एसडीओपी किशोर पाटनवाला जब अपने शासकीय वाहन से फोरलेन मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उनकी आंखों के सामने सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा देखते ही प्रभारी एसडीओपी पाटनवाला ने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और तत्काल टोलकर्मियों को मोबाइल फोन कर सहायता एवं एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए सूचना दी। इसके बाद वे स्वयं सड़क पर पहुंचे और दुर्घटना में घायल लोगों को संभालते हुए उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की। वर्दी पर खून के निशान की नहीं, घायल की जिंदगी की चिंता इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने घायल व्यक्ति को संभालते समय अपनी वर्दी ग...

रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: 7 जांबाज़ अधिकारियों को मिली नियमित DSP पदोन्नति, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का मिला बड़ा सम्मान।

चित्र
रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: 7 जांबाज़ अधिकारियों को मिली नियमित DSP पदोन्नति, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का मिला बड़ा सम्मान। एसपी अमित कुमार ने दी शुभकामनाएं, वर्षों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, पुलिस महकमे में खुशी की लहर। रतलाम/मध्यप्रदेश   मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश ने रतलाम पुलिस को गौरव का नया अध्याय दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में निरीक्षकों की नियमित पदोन्नति प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया है। इस सूची में रतलाम जिले के 7 पुलिस अधिकारियों को नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है। यह पदोन्नति वर्षों की निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान मानी जा रही है। हाल ही में गृह विभाग ने निरीक्षकों की नियमित डीएसपी पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।  आदेश जारी होते ही रतलाम पुलिस परिवार में उत्साह का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों...

कलेक्टर साहब से बात कराओ,वरना नहीं उठेंगे !'... रतलाम के सिखेड़ी स्कूल में बच्चों का"हल्लाबोल",जर्जर छतों से डरे नौनिहालों ने संभाला मोर्चा।

चित्र
कलेक्टर साहब से बात कराओ, वरना नहीं उठेंगे!'... रतलाम के सिखेड़ी स्कूल में बच्चों का "हल्लाबोल", जर्जर छतों से डरे नौनिहालों ने संभाला मोर्चा। धमकी,गंदगी और धोखा: वादों की 'बरसात' में टपकती रही स्कूल की छत, तो किताबों की जगह धरने की तख्तियां थाम सड़क पर उतरे छात्र और अभिभावक। नामली/रतलाम । मध्यप्रदेश  वो हाथ जिन्हें पेन और कॉपी संभालनी थी, आज उनमें प्रशासन के खिलाफ गुस्से की तख्तियां हैं। वह जुबान जिससे कविताएं गूंजनी चाहिए थीं, आज वहाँ एक ही नारा है—"अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए!" रतलाम जिले का सिखेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय... जहाँ बच्चे रोज़ पढ़ने नहीं, बल्कि अपनी जान हथेली पर रखकर 'संघर्ष' करने आते हैं। जर्जर स्कूल भवन की टपकती छतों और खोखले वादों से तंग आकर आखिरकार आज मासूमों के सब्र का बांध टूट गया। बच्चों ने पढ़ाई छोड़, स्कूल के गेट पर ताला जड़ा और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डट गए। 'साल बदला, पर हालात नहीं' — वादों की खुली पोल। गवाह हैं वो मासूम चेहरे, जो पिछले साल भी इसी उम्मीद में धरने पर बैठे थे कि सा...

जमीन के झगड़ों से रिश्तों तक को मिली राहत: नामली भूमि विवाद शिविर में 17 मामलों का समाधान, मां-बेटे का भी हुआ भावुक समझौता।

चित्र
"जमीन के झगड़ों से रिश्तों तक को मिली राहत: नामली भूमि विवाद शिविर में 17 मामलों का समाधान, मां-बेटे का भी हुआ भावुक समझौता" नामली | रतलाम मध्यप्रदेश   भूमि संबंधी विवादों का त्वरित और शांतिपूर्ण निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस थाना नामली परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में विशेष भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने किया। जिलेभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विवादित पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश, संवाद और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान का प्रयास किया। शिविर में तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला अभियोजन अधिकारी योगेश तिवारी, राजस्व अमला तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि थाना क्षेत्र से करीब 40 भूमि विवाद शिविर में पहुंचे, जिनमें से 30 मामलों को चिन्हित किया गया और 17 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में ...

धरती के 'भगवान' को सलाम: नामली में पत्रकार शैलेंद्र कोठारी ने केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे, डॉ. दीपक गुप्ता को दीं शुभकामनाएं।

चित्र
धरती के 'भगवान' को सलाम: नामली में पत्रकार शैलेंद्र कोठारी ने केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे, डॉ. दीपक गुप्ता को दीं शुभकामनाएं। – 'डॉक्टर्स डे' पर IND 24 TV के पत्रकार कोठारी ने डॉ. दीपक गुप्ता की सेवा भावना को सराहा; शासकीय व निजी डॉक्टरों को दी बधाई – डॉ. गुप्ता बोले: "पिता डॉ. डी.डी. गुप्ता की विरासत और नामली की जनता का प्यार ही मेरी असली पूंजी" नामली रतलाम मध्यप्रदेश (महू-नीमच मार्ग)।"ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में एक डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। बीमारी के दौर में उनका एक ढांढस और सही इलाज मरीज को नया जीवन देता है।" इसी सेवा और समर्पण को सम्मान देने के लिए, राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर आईएनडी 24 टीवी (IND 24 TV) के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र कोठारी नामली ने एक अनूठी पहल की। पत्रकार कोठारी ने नगर के सुप्रसिद्ध दीपक पॉली क्लिनिक के प्रमुख वरिष्ठ डॉ. दीपक गुप्ता के महू-नीमच मार्ग स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान पॉलीक्लिनिक के वरिष्ठ स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में केक कटवाकर क...

डिजिटल पुलिसिंग में रतलाम पुलिस का डंका,CCTNS में प्रदेशभर में प्रथम स्थान; एसपी अमित कुमार हुए सम्मानित।

चित्र
डिजिटल पुलिसिंग में रतलाम पुलिस का डंका, CCTNS में प्रदेशभर में प्रथम स्थान; एसपी अमित कुमार हुए सम्मानित। रतलाम/मध्यप्रदेश  रतलाम पुलिस ने आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) कार्यशाला में सम्मान शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय द्वारा 28 जून 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित कार्यशाला के दौरान वर्ष 2025 में सीसीटीएनएस के उत्कृष्ट संचालन, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और तकनीक आधारित पुलिस सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रतलाम पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान का गौरव मिला। यह उपलब्धि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ऑनलाइन पुलिस सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल पुलिसिंग क...

रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा।

चित्र
रतलाम पुलिस का बड़ा डिजिटल सुरक्षा अभियान शुरू: 15 दिन तक गूंजेगा ‘सेफ क्लिक 2.0’, हर गांव-शहर में तैयार होंगे साइबर योद्धा। साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ रतलाम पुलिस की मुहिम, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी। रतलाम/मध्यप्रदेश  साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच रतलाम पुलिस ने आमजन की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए “सेफ क्लिक अभियान 2.0” का शुभारंभ किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। अभियान के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो के निर्देशन में जिले के सभी एसडीओपी, सीएसपी ए...

कलेक्टर मिशा सिंह की सख्ती: बांगरोद-सेमलिया कृषि पंजीयन शिविर का किया निरीक्षण, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान; शाम 3 से 6 बजे तक लगेंगे शिविर।

चित्र
सेमलिया में बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन और ई-केवाईसी लंबित, शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय। रतलाम/नामली मध्यप्रदेश  रतलाम जिले में किसानों के कृषि पंजीयन (फार्मर रजिस्ट्री), किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) एवं ई-केवाईसी कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा हाल ही में किसान पंजीयन कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें कई ग्राम पंचायतों में पंजीयन कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित कर शेष किसानों का पंजीयन कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बांगरोद-सेमलिया क्षेत्र में आयोजित कृषि पंजीयन शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किसान पंजीयन, फार्मर आईडी और ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पंचायत सेमलिया में अभी भी बड़ी संख्या...

लापरवाही ने ली जान: नामली में झूलते तारों की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली ।

चित्र
बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं नगर में नीचले स्तर पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार और जलमग्न होने वाली विद्युत डीपियाँ; मानसून से पहले प्रशासन की पोल खुली नामली/रतलाम मध्यप्रदेश नगर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। बुधवार दोपहर नामली में बिजली विभाग की उदासीनता के चलते एक 42 वर्षीय किसान की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में विद्युत मंडल के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई संतोष पड़ियार ने बताया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए वे सभी भाई दोपहर करीब अपने खेत पर कुछ काम कर रहे थे. इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन, जो कि काफी समय से नीचे झूल रही थी, अचानक चली तेज हवा के कारण नीचे की तरफ लहराई। बड़े भाई भंवरलाल पड़ियार (42 वर्ष, कुमावत) का सिर इन झूलते तारों की चपेट में आ गया। हादसा   इतना जोरदार था कि भंवरलाल कुमावत बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ...

रतलाम में रफ्तार का कहर: 5 महीनों में 678 हादसों और 126 मौतों से दहला अंचल; मैदान में उतरी पुलिस, खुली 'रोड सेफ्टी क्लास'

चित्र
यातायात डीएसपी आनंद सोनी और डॉ. योगेश पाटीदार की मौजूदगी में खुली 'रोड सेफ्टी क्लास'; 5 महीनों में 126 मौतों से दहला रतलाम, नियमों को ताक पर रखने वालों को दी गई समझाइश। नामली/रतलाम मध्यप्रदेश   जिला रतलाम में बेलगाम दौड़ती रफ्तार और सड़क हादसों में लगातार बह रहे खून को रोकने के लिए यातायात पुलिस विभाग ने एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। चालू वर्ष 2026 के शुरुआती 5 महीनों में मौत के डरावने आंकड़ों का आधिकारिक खुलासा करते हुए यातायात विभाग द्वारा महू-नीमच फोरलेन पर स्थित पल्दूना फंटे विजय मैरिज गार्डन मार्केट परिसर में एक वृहद यातायात जागरूकता एवं समझाइश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व और 'सर्व समाज फोरलेन रोड़ सुझाव निगरानी समिति' के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान जहां एक तरफ मंच से पुलिस ने खून से सने आंकड़ों को रखकर लोगों को झकझोरा, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों की टीम ने डमी (पुतले) पर लाइव रिहर्सल करके लोगों को जीवन रक्षा की कसम द...

नामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश, 19 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

चित्र
नामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश, 19 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। रतलाम मध्यप्रदेश  क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में नामली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने पैलेस रोड पर स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और बीयर का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसपी के निर्देश पर एक्टिव हुई टीम। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी किशोर कुमार पाटनवाला के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पैलेस रोड स्थित एक मकान में अवैध शराब का अवैध भंडारण किया गया है। घर में छिपा रखी थी 15 पेटी बीयर और 4 पेटी देशी शराब। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पैल...

इप्का फैक्ट्री से 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए महेश पोरोणिक, बैंड-बाजों और सहभोज के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

चित्र
इप्का फैक्ट्री से 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए महेश पोरोणिक, बैंड-बाजों और सहभोज के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत। नामली/सेजावता। इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड (दवाई कंपनी) से 60 वर्षीय वरिष्ठ कर्मचारी महेश पोरोणिक (पिताजी: श्री इंद्रमल जी पोरोणिक) के सेवानिवृत्त (रिटायर) होने पर परिजनों और स्नेहीजनों ने मिलकर एक यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया। 36 वर्ष और 6 महीने की लंबी व सफल सेवाओं के बाद जब वे 5 जून को कंपनी से बाहर निकले, तो पूरा माहौल भावुकता और उत्साह से भर गया। श्री महेश जी को लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य और शुभचिंतक फोरलेन रोड़ सेजावता स्थित इप्का फैक्ट्री पहुंचे। वहां से उन्हें बैंड-बाजों के साथ, फूल-मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर बड़े ही धूमधाम से लाया गया। इस भव्य चल समारोह और उसके बाद आयोजित सहभोज (प्रीतिभोज) में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सहकर्मी शामिल हुए। मजदूरी से शुरुआत कर तय किया सफलता का सफर महेश पोरोणिक का जीवन संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने शुरुआती दिनों में पशुपालन किया और अन्य जगहों पर मजदूरी में भी अपनी किस्म...

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

चित्र
​ कथित सामाजिक संगठन के रसूख की आड़ में फल-फूल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा; SP की टीम ने दबोचा, रसूखदारों द्वारा आरोपी को बचाने की जोड़-तोड़ शुरू; मीडिया की पैनी नजर। ​ विशेष खोजी रिपोर्ट, नामली (रतलाम) मध्यप्रदेश  नामली के पंचेड़ रोड स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' और उसके भीतर संचालित स्पा (मसाज) सेंटर के बंद कमरों का वो खौफनाक और घिनौना सच सामने आया है, जिसने पूरी धार्मिक नगरी को शर्मसार कर दिया है। मनोरंजन और पर्यटन की आड़ में यहां न केवल अवैध मयखाना (बीयर बार) चल रहा था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का देह व्यापार का सिंडिकेट पैर पसार चुका था। सूत्रों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, इस स्पा सेंटर में 'थाई मसाज' के नाम पर आने वाले ग्राहकों से शुरुआत में एंट्री फीस के रूप में ₹1800 वसूले जाते थे। इसके बाद जब ग्राहक को बंद कमरे में भेजा जाता था, तो वहां थाईलैंड की जवान युवतियों द्वारा शारीरिक संबंध बनाने और सेक्स की भूख मिटाने के एवज में ₹2000 की अतिरिक्त वसूली की जाती थी। यानी मसाज तो सिर्फ एक मुखौटा था, असली खेल जिस्म का सौदा था। ​ कथित सामाजिक संगठन...

बंधक यूपी के मजदूरों को बाउंसर्स ने पीटा, मजदूरी मांगी तो नामली पुलिस ने पीड़ितों पर ही ठोंकी धारा 151 ।

चित्र
₹2 लाख की 'डील' कर थाना प्रभारी अमित कोरी ने फरियादी मजदूरों को ही बनाया आरोपी; सहमे 15 मजदूर पैदल ही यूपी लौटने को मजबूर  नीलू वेयरहाउस में बिना बोर्ड-दस्तावेजों के पिछले फरवरी से फल-फूल रहा था फर्जीवाड़ा, एक्साइज की मिलीभगत से रातों-रात मशीनें गायब  'मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आता'— जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर जिला खाद्य अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता का गैर-जिम्मेदार बयान  नामली (रतलाम)। क्षेत्र के नीलू वेयरहाउस में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही एक अवैध तंबाकू फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश के गरीब मजदूरों के बेरहम शोषण और उसके बाद नामली पुलिस की शर्मनाक कार्यप्रणाली का एक बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। अपनी ही मेहनत की गाढ़ी कमाई और मजदूरी की राशि मांगने पर फैक्ट्री मालिक के बाउंसर्स ने यूपी के इन गरीब मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब लहूलुहान और डरे-सहमे मजदूर न्याय की आस में नामली थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी अमित कोरी ने रसूखदार फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित म...

29 जून को रतलाम में होगा संभागीय पत्रकार महा सम्मेलन, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर संघ का बड़ा ऐलान ।

चित्र
29 जून को रतलाम में होगा संभागीय पत्रकार महा सम्मेलन, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर संघ का बड़ा ऐलान । नामली, संवाददाता। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में ग्रामीण और अंचल के पत्रकारों की भूमिका, उनकी समस्याओं और सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि अंचल के पत्रकार पत्रकारिता की रीढ़ की हड्डी हैं। जो पत्रकार गांवों की समस्याओं को उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं और समाधान का रास्ता बनाते हैं, वही वास्तविक पत्रकार हैं। राजेश जैन ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनना अब समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार जब निष्पक्ष, तथ्यात्मक और निर्भीक समाचार प्रकाशित करते हैं, तो उन्हें कई बार धमकियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत है। बैठक में यह भी बताया गया कि संघ हर ग्रामीण और नगरीय निकाय स्तर तक पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इसी क्रम में 29 जून 2026 को रतलाम में संभागीय स्तर पर पत्रकारों के ...