भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग में भारत शर्मा को उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग में भारत शर्मा को उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी ।
रतलाम। मध्यप्रदेश 
भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) संदीप जैन की सहमति से आज24 इन न्यूज़ के प्रबंध संपादक भारत शर्मा को भारतीय पत्रकार संघ (यूथ विंग) का उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि भारत शर्मा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। वे जिले एवं संभाग की विभिन्न तहसीलों में युवा इकाई को सक्रिय करते हुए ऊर्जावान युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का दायित्व निभाएंगे।
नियुक्ति के पश्चात भारत शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य जिले एवं संभाग के पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहेगा।
प्रदेश व जिले से मिल रहीं बधाइयाँ..।
भारत शर्मा की नियुक्ति की सूचना मिलते ही रतलाम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अनेक पत्रकार साथियों, संगठनों एवं शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।