संदेश

रतलाम मध्यप्रदेश। लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।

चित्र
                   श्री होरी हनुमानजी  भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।   नामली /रतलाम मध्यप्रदेश  नामली। धार्मिक नगरी नामली एक बार फिर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान होने जा रही है। श्री हनुमान व्यायाम शाला परिवार, जाट मोहल्ला नामली के तत्वावधान में तृतीय वर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय श्री होरी हनुमान जी पदयात्रा का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई को किया जाएगा। आयोजन समिति को इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वाट्सएप पोस्ट पर प्रसारित पोस्टर के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई (शनिवार) प्रातः 9 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर, नामली से होगा। दो दिनों तक श्रद्धालु भगवान के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी स्थित श्री होरी हनुमान जी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और संकल्प का संगम है। तृतीय वर्ष में...

तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासन,बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई;शाम तक बैंक ने मकान पर चस्पा किया कब्जे का नोटिस,पूरे नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर।

चित्र
कोर्ट के आदेश पर नामली के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के मकान पर बैंक का कब्जा। तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासन, बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; शाम तक बैंक ने मकान पर चस्पा किया कब्जे का नोटिस, पूरे नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर। नामली (रतलाम मध्यप्रदेश) नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के मकान पर गुरुवार को न्यायालय के आदेश के पालन में बैंक ने विधिसम्मत कब्जे की कार्रवाई की। प्रशासन, बैंक अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के बाद शाम तक बैंक अधिकारियों ने मकान पर कब्जे संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद नगर में दिनभर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चलता रहा। उपलब्ध न्यायालयीन दस्तावेज़ के अनुसार, न्यायालय नायब तहसीलदार, टप्पा-नामली,तहसील एवं जिला रतलाम द्वारा जारी आदेश के पालन में यह कार्रवाई की गई। आदेश में स्टेशन रोड, नामली स्थित मकान का वैधानिक कब्जा बैंक को दिलाने के निर्देश दिए गए थे। दस्तावेज़ के अनुसार संबंधित प्रकरण एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (AU Small Finance Bank Ltd.) द्वारा ऋण वसूली प्रक...

तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।

चित्र
तुलसी वाटर पार्क में थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार मामले में पुलिस की साख पर सवाल: जिस थाना प्रभारी को लापरवाही पर मिला था नोटिस, एसपी ने उसी को सौंप दी दोबारा जांच‌।  नामली/रतलाम मध्यप्रदेश  धार्मिक नगरी नामली को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचेड़-नामली मार्ग पर स्थित 'तुलसी वाटर पार्क' में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार (इंटरनेशनल सेक्स रैकेट) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी में थाईलैंड की तीन विदेशी युवतियों को बरामद किया गया है, जिन्होंने मोबाइल ट्रांसलेटर के जरिए पूछताछ में यह कबूला कि उनसे मोटी रकम लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने वाटर पार्क मैनेजर और वर्तमान नामली निवासी दिलीप ठाकुर, स्पा संचालक नरेश चौहान (निवासी पाली, राजस्थान) और मैनेजर भरत मेवाड़ा (निवासी जोधपुर) को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य मालिक योगेश सिंह डाबी (निवासी रतलाम) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे घिनौने खेल के पीछे वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर (पुत्र प्रहलाद सिंह ठाकुर) ...

रतलाम पुलिस को बड़ी उपलब्धि: एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी कार्यालय, पुलिस लाइन व 5 थानों को मिला ISO प्रमाणन।

चित्र
रतलाम पुलिस को बड़ी उपलब्धि: एसपी ऑफिस, 2 एसडीओपी कार्यालय, पुलिस लाइन व 5 थानों को मिला ISO प्रमाणन। रतलाम | मध्यप्रदेश रतलाम जिले की पुलिस व्यवस्था ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के कुशल निर्देशन और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय रतलाम, एसडीओपी कार्यालय जावरा, पुलिस लाइन रतलाम सहित जिले के 05 थानों को ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में आईएसओ प्रमाण पत्र वितरण करते हुए डीआईजी महोदय ने पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और ISO मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली को निरंतर बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। इन कार्यालयों और थानों को मिला ISO प्रमाणन पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम,एसडीओपी कार्यालय रतलाम ,एसडीओपी कार्यालय जावरा,पुलिस लाइ...

रतलाम में AIJ यूथ विंग को मिली नई ताकत, मोहित शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष।

चित्र
रतलाम में AIJ यूथ विंग को मिली नई ताकत, मोहित शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष । रतलाम। मध्यप्रदेश । भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) यूथ विंग द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में रतलाम जिले में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) श्री संदीप जैन की सहमति से मोहित शर्मा को रतलाम जिला उपाध्यक्ष (यूथ विंग) के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति आदेश प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी किया गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मोहित शर्मा संगठन की नीतियों व उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हितों की रक्षा, युवा पत्रकारों के सशक्तिकरण तथा जिले की सभी तहसीलों में यूथ विंग को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके...