श्री आदिनाथ दादा जन्म कल्याणक के अवसर पर पौधारोपण अभियान। सहित अन्य पुनितकार्य।
आदिनाथ दादा जन्म कल्याणक के अवसर पर पौधारोपण अभियान। सहित अन्य पुनितकार्य। नामली -आदिनाथ जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के शुभम कोठारी, अर्हम कोठारी, लविश कोठारी, पार्थ नागर और निस्वार्थ शांतिवन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कोठारी, पंडित गिरीश शर्मा, महेश पुरोणिक, दिलीप कर्णधार, अमित पुरोणिक, इंद्र कुमावत आदि द्वारा शांतिवन नामली स्थित मुक्तिधाम में फल और फूलों के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया गया, बल्कि समुदाय के प्रति समाजसेवा की भावना को भी प्रकट किया गया। साथ ही शाम को विशेष आरती का आयोजन रखा गया आरती के बाद मजदूरी के लिए आए मजदूर भाइयों के छोटे छोटे बच्चो को निशुल्क कपड़े वितरण किए गए जिसमे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेन्द्र कोठारी नामली ब्लाक अध्यक्ष संजय मेहता, दिनेश चत्तर,प्रितेश चौधरी,पंकज श्रीमाल,अंकित भंसाली,गजेन्द्र नाहटा अर्व कोठारी सहित युवक संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।