संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोल डिपो मामले में बड़ा गड़बड़झाला! उपाध्यक्ष पूजा योगी की शिकायत बेअसर, नगर परिषद ने किया मामला रफा-दफा।

चित्र
कलेक्टर के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, नामांतरण और विकास शुल्क की रसीद पर उठे गंभीर सवाल। नामली रतलाम मध्यप्रदेश  दिलीप कर्णधार। नामली नगर में स्थित कोल डिपो के मामले को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर परिषद की उपाध्यक्ष पूजा योगी द्वारा की गई शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से यह प्रकरण अब बड़े गड़बड़झाले के रूप में सामने आ रहा है। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी संदेह जताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल डिपो से जुड़े एक मामले में जिस प्रकार से नामांतरण किया गया और उसके बाद विकास शुल्क की रसीद काटी गई, उसने पूरे प्रकरण को संदेह के घेरे में ला दिया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष पूजा योगी ने इस मामले को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई थी और जांच की मांग भी की थी, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि शिकायत के बावजूद नगर परिषद स्तर पर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूरे मामले में कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं को नजरअंदाज क...

तहसीलदार का मोबाइल बंद, जनता परेशान — नामली तहसील में न्याय की उम्मीद पर सवाल।

तहसीलदार का मोबाइल बंद, जनता परेशान — नामली तहसील में न्याय की उम्मीद पर सवाल” नामली रतलाम मध्यप्रदेश  ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील कार्यालय आम जनता और किसानों के लिए न्याय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद, नामांतरण, सीमांकन, फसल क्षति, शासकीय योजनाओं से जुड़े दस्तावेज जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लोग तहसीलदार के पास पहुंचते हैं। तहसीलदार को प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसे जिम्मेदार अधिकारी के रूप में देखा जाता है जो गरीब और सामान्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर सके। लेकिन जब यही जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी आम जनता से दूरी बना ले, तो लोगों की उम्मीदें निराशा में बदलने लगती हैं। ऐसा ही मामला इन दिनों नामली तहसील कार्यालय को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष यहां पदस्थ हुए तहसीलदार संदीप इनवे को लेकर क्षेत्र में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। तहसील कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय...

अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार -शरदजोशी, जनता की आवाज बनेगे पत्रकार -राजेशजैन

चित्र
अव्यवस्था के खिलाफ कलम को हथियार बनाएं पत्रकार -शरदजोशी  जनता की आवाज बनेगे पत्रकार  -राजेशजैन   रतलाम मध्यप्रदेश  जिला विकास समिति में एक भी पत्रकार नही?* रतलाम।मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार  संघ की जिला इकाई की बैठक मेँ सदस्यों को वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरण किये साथ ही शहर व जिले की जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित किये गए । जिला ध्यक्ष राजेश जैन ने  अध्यक्षता  की, प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष आन लाइन सदस्यता के प्रदेशिक संयोजक शरद जोशी विशेष रुप से उपस्थित थे.।आयोजित बैठक मेँ सदस्यों ने रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित किया कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल नही किया जा रहा हे‌, हाल ही  में बनी जिला सलाहकार विकास समिति में केवल सतारुढ दल के नेताओं को ही लिया गया जो पहले ही क ई पदों पर हे,इसमें एक भी पत्रकार नही एसे ही रोगी कल्याण समिति व अन्य गठित समितियों की स्थति है जबकि सडक सुरक्षा समिति सहित क ई नागरिक सलाहकार समितियां गठित ही नही हुई जो पुरी तरह अफसरों के भरोसें है यही कारण है.  शहर की यात...