संदेश

नामली रतलाम मध्यप्रदेश। लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

चित्र
नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी, जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई — पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल। नामली | रतलाम मध्यप्रदेश  वैसे तो नामली थाना सट्टेबाजी और जुआरियों को लेकर इतिहास की घटनाओं में काला धब्बा है। एक जमाने में सट्टे खाईवालों और बड़े जुआरियों की तूती बोलती थी। समय बदला और सट्टेबाजी का अवैध धंधा मोबाईल फोन में समेटे कर रहे गया जिससे पुलिस अनजान नज़र आती है वहीं जुएं में मनोरंजन के हिसाब से कम रुपए में जुआं करने वाले धीरे धीरे जुएं का शौक पाल बेठे फिर क्या था इन्होंने ने खुद का ही जुआं घर गोदाम के रुप में खोल लिया और पिछले वर्षों से प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़े सभ्य लोग जुआं का खेल खेल रहे थें कि सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला रफा-दफा किया। अवैध जुए को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली इन दिनों नगरभर में चर्चा और सवालों के घेरे में है। एक ओर फोरलेन रोड स्थित व्यापारी के गोदाम में जुआ पकड़े जाने की अंदरूनी कहानी सामने आ रही है, वहीं दूसरी ओर नौगांव जंगल में की गई आधिकारिक कार्रवाई को लेकर विरोधाभासी तथ्य उभरकर आ रहे हैं।  गोदाम प्रकरण: पकड़े गए, फिर गुप...