संदेश

नामली रतलाम मध्यप्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।

चित्र
 रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।  रतलाम -शिवम राठौड़ की मृत्यु ने नगर में सनसनी फैला दी है। 27 वर्षीय शिवम की लाश 13 फरवरी को संगत बाऊजी रतलाम रोड के अंडर ब्रिज के पास मिली, जिससे डर और खौफ की लहर पूरे क्षेत्र में महसूस की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है, और सबकी जुबां पर एक ही सवाल है - शिवम की मौत का रहस्य क्या है? शिवम की लाश: परिस्थिति और सवाल। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, शिवम की लाश एक साधारण अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों का मानना है कि अगर उसकी मृत्यु जहर पीने से होती तो वह अंतिम क्षणों में आस-पास की मिट्टी को नोचता। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस किटनाशक दवाई की बात की जा रही है, उससे मौत संभव नहीं है। घटना स्थल से उस दिन कोई किटनाशक दवाई की शीशी नहीं मिली, जबकि दो दिन बाद एक झाड़ी से शीशी मिलने से संदिग्ध प्रतीत होता है। वहीं दूसरी और परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंदीरा का सेवन करना नहीं आया है यह भी परिवारजनों के लिए संदेश पैदा कर रहा है वहीं पुलिस का...

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

चित्र
युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का जनआक्रोश नामली में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन।  रतलाम/नामली- मध्यप्रदेश  नामली स्थित रेलवे ब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नामली निवासी शिवम राठौड़ (पिता कन्हैयालाल राठौड़) के रूप में हुई है। शिवम पेशे से लहसुन व्यापारी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं युवक की संदिग्ध मौत से आक्रोशित समाजजन एवं नगरवासियों ने शव को सीधे पुलिस थाना नामली लाकर थाने के बाहर रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप : आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या। मृतक के परिजनों और राठौड़ तेली समाज के लोगों का आरोप है कि शिवम ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पैसों के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों...