संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“नामली में भाजपा की सटीक रणनीति,नेतृत्व में निखरा कीर्ति जायसवाल का कद–कांग्रेस की चुप्पी ने खोले भीतरघात के दरवाज़े”

चित्र
एक विश्लेषण:जब सहकारिता चुनाव बन गया राजनीतिक नेतृत्व का आईना। नामली, रतलाम मध्यप्रदेश  कई बार छोटे चुनाव बड़े संकेत दे जाते हैं — नामली सहकारिता संस्था का चुनाव भी ऐसा ही एक मोड़ था, जिसने स्थानीय राजनीति के बदलते मिजाज़, नेतृत्व की क्षमता और पार्टी संगठन की जमीनी ताकत को उजागर कर दिया। भाजपा ने न केवल चुनाव में विजय हासिल की, बल्कि एक ऐसा नेतृत्व खड़ा किया जो परिपक्व, सुलझा हुआ और पूरी तरह से जनता के बीच से निकला है — कीर्ति कुमार जायसवाल। ---🔹 अध्यक्ष कीर्ति जायसवाल: सेवा और सरलता से बना राजनीतिक वजूद कीर्ति कुमार जायसवाल कोई चकाचौंध वाले नेता नहीं हैं। वे उन नेताओं में हैं जो चुपचाप जनहित में काम करते हैं, पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े हुएं हैं उच्च शिक्षा और विवादों से दूर रहते हैं और व्यवहार में विनम्र रहते हुए भी निर्णयों में दृढ़ हैं। उनकी जीत यह दर्शाती है कि जनता अब चेहरों से ज्यादा चरित्र और कार्य को महत्व देती है। भाजपा ने उनके नेतृत्व को सामने रखकर न केवल सही चेहरा चुना बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी दिया — "काम करने वाले को ही नेतृत्व मिलेगा।" ---🔹 चुन...

सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

चित्र
सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। रतलाम 28 मई 2025/ सडक सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने एक्सप्रेस-वे एवं अन्य सडकों के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक घटित हो रही है, उन स्थानों का संबंधित एसडीएम, आरटीओ, टीआई, संबंधित सड़क एजेंसी के प्रतिनिधि संयुक्त निरीक्षण कर दुर्घटना रोकने के लिए कार्यवाही करें। साथ ही रोड पर स्थित साईन बोर्ड पर रेडियम लगाए जाएं जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पडे और व्यवस्थित रुप से आवागमन हो सके।  कलेक्टर ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग वाहनों पर संबंधित थाने ध्यान दे, उनका चालान बनाएं और ओव्हरलोडिंग पाए जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में आरटीओ को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं अन्य सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं की चेकिंग सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाईन के अनुसार की जाए और वाहन चालकों का भी आई टेस्ट किया जाए। बैठक में हिट एण्ड रन केस की समीक्षा की गई। बीमा कंपनी द्वारा क्लेम भुगतान में दी जा रही क्यूरी के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई एवं आवश्...

"प्रेम की सजा:प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, निर्वस्त्र कर घंटों दी गई अमानवीय यातनाएं, पेशाब तक पिलाया!"

चित्र
"प्रेम की सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, निर्वस्त्र कर घंटों दी गई अमानवीय यातनाएं, पेशाब तक पिलाया!" हरदोई में इश्क बना इंसानियत पर धब्बा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को निर्वस्त्र कर दी गई दरिंदगी की सजा! उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहां अतुल कश्यप नामक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की खौफनाक कीमत चुकानी पड़ी। प्रेमिका से मुलाकात के दौरान लड़की के परिजनों ने उसे निर्वस्त्र कर बंधक बना लिया और फिर जो अमानवीय कृत्य किए, उसे सुनकर रूह कांप उठे। घटना रात के समय की है जब अतुल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। उसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को रोमांस करते देख लिया और युवक को पकड़कर निर्वस्त्र कर घर के भीतर ले गए। वहां उसे बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, उसके शरीर पर गर्म पानी डाला गया, और गुप्तांग में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। हैरानी की हद तो तब पार हुई जब पीड़ित ने बताया कि उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया और ग्राम प्रधान अजय समेत युवती के परिजनों ने जबर...

जिले में पी.ओ.एस. मशीन कैंप 27 मई को

जिले में पी.ओ.एस. मशीन कैंप 27 मई को रतलाम 20 मई 2025/किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने बताया कि संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल के द्वारा अवगत कराया गया है कि आधार द्वारा 01 जुलाई से स्व् बायोमैट्रिक डिवाइसेज को निष्क्रिय किया जा रहा है जिसके पश्चात पुरानी पीओएस मशीन काम नहीं करेंगी इस हेतु जिले के समस्त विक्रेताओं, सहकारी समितियों, मार्कफेड एवं एग्रो के केन्द्रों की मशीनों की स्थापना(वितरण) के लिए उर्वरक कंपनी हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि. के प्रतिनिधी द्वारा पीओएस मशीनों का वितरण 27 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। समस्त विक्रेताओं, सहकारी समितियों, मार्कफेड एवं एग्रो के केन्द्रों को सूचित किया गया कि जिन विक्रेताओं को नवीन पीओएस मशीन की आवश्यकता है, वे अपनी फर्म के लेटर हेड पर आवेदन लिखते हुए विक्रेता (प्रोपराईटर) का हस्ताक्षर व मुहर लगाकर अपना उर्वरक लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जीएसटी, मोबाईल पर दुकान की जीपीएस लोकेशन वाला फोटो साथ में लावें, तथा जिन विक्रेताओं को पीओएस मशीन प्राप्त करनी है वे सभी 27 मई को कार्यालय महाप्रबंधक, जिला सहकारी के...

एसपी अमित कुमार ने जनसुनवाई में सुनी 31 शिकायतें,थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

चित्र
एसपी अमित कुमार ने जनसुनवाई में सुनी 31 शिकायतें, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। रतलाम, 20 मई 2025 — पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 31 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान श्री अमित कुमार ने प्रत्येक आवेदक की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने नए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और जनसुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, जिससे जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन में बना र...

नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन से एमडी ड्रग्स ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 6.42 लाख की सामग्री जब्त। हाईवे पर घेराबंदी कर कार से पकड़ी 45 ग्राम एमडी, पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन।

चित्र
नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन से एमडी ड्रग्स ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 6.42 लाख की सामग्री जब्त हाईवे पर घेराबंदी कर कार से पकड़ी 45 ग्राम एमडी, पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन।  रतलाम, नामली –मध्यप्रदेश  जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व और निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इनके कब्जे से 45 ग्राम एमडी (मेथेड्रोन), तीन मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार जब्त की गई है। कुल जब्तशुदा सामग्री की कीमत लगभग 6,42,500/- रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नामली श्री पी.आर. डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 20 मई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर तीन युवक अवैध मादक पदार्थ ...

जिन डीडीओ की समग्र आईडी लिंकिग 90 प्रतिशत से कम है उनका वेतन आहरण नहीं किया जाए।

चित्र
जिन डीडीओ की समग्र आईडी लिंकिग 90 प्रतिशत से कम है उनका वेतन आहरण नहीं किया जाए रतलाम मध्यप्रदेश 20 मई 2025/ समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी  मुद्दो से संबंधित सीएम हेल्पलाईन,  समग्र ई-केवायसी, सी एम डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं की विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का तत्काल निराकरण करे।  शिकायतकर्ता से बात करके संतुष्टिपूर्वक बंद करवायें और जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल अटेण्ड करें, कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। सभी विभाग प्रमुख निराकरण योग्य ऐसी शिकायतें जो फोर्स क्लोज योग्य है, उन्हें फोर्स क्लोज करवाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन के प्रक्ररणों के निराकरण में गति लाने के लिए निर्देशित किया। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ई ऑफिस प्रक्रिया से ही ऑफिस का संचालन प्रारंभ करें, सभी फाइलें ऑनलाइन ही भेजे। छुट्टी एवं मुख्यालय छोडने की अनुमति भी ई-ऑफिस के माध्यम से आनलाईन ही भेजें। ब...

"शांतिवन मुक्तिधाम बना जल-स्थल: बे मौसम बारिश की बौछार ने खोल दी नामली नगर परिषद की लापरवाही की परतें!"---

"शांतिवन मुक्तिधाम बना जल-स्थल: बे मौसम बारिश की बौछार ने खोल दी नामली नगर परिषद की लापरवाही की परतें!" --- नामली (जिला रतलाम)। मध्यप्रदेश  नगर विकास की झूठी चमक और कागजी दावों की हकीकत को सोमवार शाम बे मौसम की बारिश ने पूरी तरह नंगा कर दिया। नामली नगर परिषद के अधीन संचालित शांतिवन मुक्तिधाम का शोक सभा गृह में गर्मी में बारिश हुई बारिश से फर्श पर आएं पानी से तालाब में तब्दील हो गया। न कहीं कोई रोकथाम की व्यवस्था,न पानी से बचने की कोई ढांचागत सुविधा—और यह हाल तब है जब इस बार वहां कोई अंतिम संस्कार नहीं था। लेकिन यदि होता, तो क्या होता? यही सोच नगरवासियों को झकझोर रही है। शोक सभा गृह की स्थिति यह है कि यह तीनों दिशाओं से खुला हुआ है। बारिश की हल्की बौछार भी सीधी अंदर घुस जाती है। नतीजा—फर्श पर पानी ही पानी। न बैठने की जगह,न खड़े रहने की सुविधा। पिछली दीवार पर निर्माण के दौरान जानबूझकर छोड़े गए चार खुले खांचे अब मौत की गरिमा पर सवाल बन चुके हैं,क्योंकि वहीं से पानी बड़ी मात्रा में भीतर प्रवेश करता है। यह पहली बार नहीं हुआ है। दो साल पहले की दर्दनाक घटना आज भी लोगों के ज़ेहन में ...