एसपी अमित कुमार ने जनसुनवाई में सुनी 31 शिकायतें,थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

एसपी अमित कुमार ने जनसुनवाई में सुनी 31 शिकायतें, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

रतलाम, 20 मई 2025 — पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 31 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान श्री अमित कुमार ने प्रत्येक आवेदक की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने नए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और जनसुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, जिससे जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन में बना रहे।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी श्री अजय सारवान, डीएसपी श्री शेरसिंह भूरिया, निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उपनिरीक्षक अनुराग यादव, उपनिरीक्षक राजश्री सिसोदिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।