नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन से एमडी ड्रग्स ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 6.42 लाख की सामग्री जब्त। हाईवे पर घेराबंदी कर कार से पकड़ी 45 ग्राम एमडी, पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन।

नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन से एमडी ड्रग्स ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 6.42 लाख की सामग्री जब्त
हाईवे पर घेराबंदी कर कार से पकड़ी 45 ग्राम एमडी, पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन। 

रतलाम, नामली –मध्यप्रदेश 
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व और निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इनके कब्जे से 45 ग्राम एमडी (मेथेड्रोन), तीन मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार जब्त की गई है। कुल जब्तशुदा सामग्री की कीमत लगभग 6,42,500/- रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नामली श्री पी.आर. डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। 20 मई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर तीन युवक अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर उज्जैन से रतलाम की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महु-नीमच फोरलेन रोड, बड़ोदा फंटा, ग्राम बड़ोदा पर घेराबंदी कर उक्त कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 45 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 1,12,500/- रुपये), तीन मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30,000/- रुपये) और एक स्वीफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये) बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं –

1. शाहनवाज पिता अब्दुल हमीद कुरैशी (उम्र 26 वर्ष), निवासी कोर्ट मोहल्ला कुरैशी बिल्डिंग, उज्जैन थाना महांकाल।

2. इमरान पिता उस्मान गनी खान (उम्र 28 वर्ष), निवासी कोर्ट मोहल्ला, उज्जैन थाना महांकाल।

3. अदनान पिता आशीक खान (उम्र 23 वर्ष), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जयसिंहपुरा, उज्जैन थाना महांकाल।

जब्तशुदा सामग्री का विवरण –

45 ग्राम एमडी ड्रग्स – कीमत लगभग ₹1,12,500/-
तीन मोबाइल फोन – कीमत लगभग ₹30,000
एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP-13-CD-6929) – कीमत लगभग ₹5,00,000/-
कुल अनुमानित कीमत – ₹6,42,500/-
उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही, इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही अहम भूमिका –
निरीक्षक श्री पी.आर. डावरे, थाना प्रभारी नामली
उप निरीक्षक आर.के. चौहान
सउनि. संतोष अग्रिहोत्री
प्रआर. 67 राहुल जाट, प्रआर. 447 हिमांशु यादव, आर. 177 बहादुर सिंह
आर. 556 कुलदीप व्यास, आर. 1037 शांतिलाल राठौर, आर.512 लखन सिंह
प्रआर. 820 महेंद्र सिंह
सायबर सेल रतलाम से प्रआर.लक्ष्मीनारायण, प्रआर.मनमोहन शर्मा, आर.विपुल भावसार

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने इस कार्रवाई में शामिल समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।