जिले में पी.ओ.एस. मशीन कैंप 27 मई को

जिले में पी.ओ.एस. मशीन कैंप 27 मई को

रतलाम 20 मई 2025/किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने बताया कि संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल के द्वारा अवगत कराया गया है कि आधार द्वारा 01 जुलाई से स्व् बायोमैट्रिक डिवाइसेज को निष्क्रिय किया जा रहा है जिसके पश्चात पुरानी पीओएस मशीन काम नहीं करेंगी इस हेतु जिले के समस्त विक्रेताओं, सहकारी समितियों, मार्कफेड एवं एग्रो के केन्द्रों की मशीनों की स्थापना(वितरण) के लिए उर्वरक कंपनी हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि. के प्रतिनिधी द्वारा पीओएस मशीनों का वितरण 27 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

समस्त विक्रेताओं, सहकारी समितियों, मार्कफेड एवं एग्रो के केन्द्रों को सूचित किया गया कि जिन विक्रेताओं को नवीन पीओएस मशीन की आवश्यकता है, वे अपनी फर्म के लेटर हेड पर आवेदन लिखते हुए विक्रेता (प्रोपराईटर) का हस्ताक्षर व मुहर लगाकर अपना उर्वरक लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, जीएसटी, मोबाईल पर दुकान की जीपीएस लोकेशन वाला फोटो साथ में लावें, तथा जिन विक्रेताओं को पीओएस मशीन प्राप्त करनी है वे सभी 27 मई को कार्यालय महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, दो बत्ती रतलाम के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे उपस्थित रहकर मशीन प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए उर्वरक कम्पनी हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि. के प्रतिनिधि श्री दीपक जेरेहड से मो. न. 9970288434 पर सम्पर्क कर सकते ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।