लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

युवक की संदिग्ध मौत पर भड़का जनआक्रोश
नामली में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन। 
रतलाम/नामली- मध्यप्रदेश 

नामली स्थित रेलवे ब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नामली निवासी शिवम राठौड़ (पिता कन्हैयालाल राठौड़) के रूप में हुई है। शिवम पेशे से लहसुन व्यापारी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं युवक की संदिग्ध मौत से आक्रोशित समाजजन एवं नगरवासियों ने शव को सीधे पुलिस थाना नामली लाकर थाने के बाहर रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप : आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या।

मृतक के परिजनों और राठौड़ तेली समाज के लोगों का आरोप है कि शिवम ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पैसों के लेन-देन के विवाद में उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसके बाद परिजन और समाजजन धरने पर बैठ गए।
इन पांच लोगों को बनाया गया आरोपी काफी समझाइश और जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई प्रदीप राठौड़ (पिता कन्हैयालाल राठौड़) की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया। रिपोर्ट में निम्नलिखित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है—अनुराग अग्रवाल, पिता तेजकरण अग्रवाल— स्थानीय हिंदू नेता,अभिजीत अग्रवाल पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी सदर बाजार नामली, चंदन शर्मा पिता महेश शर्मा ,पराग शर्मा पिता महेश शर्मा और 
महेश शर्मा निवासी स्टेशन रोड रतलाम। परिजनों का कहना है कि करीब तीन लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जो शिवम की मौत का कारण बना। पुलिस ने हिंदू नेता अनुराग अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्तार से दूर हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी जा रही है । मगर समाचार लिखे जाने तक अन्य आरोपी फरार है।

एसडीओपी के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
एसडीओपी किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे और परिजनों व समाजजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर सहमत हुए। पुलिस जांच में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। एक सुसाइट नोट मिलने की चर्चा है। साथ ही कीटनाशक दवाई मृतक के कपड़े उपर मिलने से प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या बंता रहीं थी मगर युवक की लाश सामान्य अवस्था में मिलने से परिवारजनों ने हत्या का आरोप लगाकर नामजद प्रकरण दर्ज करवाया है। युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।