चिंताजनक मामला:रतलाम में अवैध कारखाने से स्थानीय नागरिकों में दहशत।
रतलाम/भरत शर्मा.....✍️
शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलतास कॉलोनी गेट के सामने स्थित करमदी रोड पर एक अवैध और अत्यंत खतरनाक कारखाना संचालित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यहां भारी क्षमता के कंप्रेसर और विस्फोटक गैस ब्लोअर का उपयोग हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। शिकायतकर्ता शैलेश चौहान ने थाना माणक चौक में लिखित आवेदन देकर बताया कि संबंधित परिसर में कच्चे माल को पकाने के लिए अत्यधिक दबाव वाले गैस ब्लोअर और बड़े कंप्रेसरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिन-रात चलने वाली मशीनों के कारण तेज शोर, कंपन और प्रदूषण का सामना आसपास के परिवारों को करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनका जीवन प्रभावित हुआ है।
विस्फोट के पिछले हादसे की यादें ताजा।
सूत्रों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर एक भीषण विस्फोट हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब 500 मीटर तक कंपन महसूस किया गया और आसपास के घरों का सामान तक हिल गया था। घटना के बाद शासकीय एजेंसियां मौके पर पहुंची थीं, लेकिन उनका स्थायी समाधान नहीं मिला।
सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और परिवार निवास करते हैं, जिनकी सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रेय सोनी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अतिशीघ्र इस "मौत के कारखाने" को बंद कराने और उचित जांच के साथ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता और कुशलता से प्रतिक्रिया करता है।
रतलाम/भरत शर्मा.....✍️
शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलतास कॉलोनी गेट के सामने स्थित करमदी रोड पर एक अवैध और अत्यंत खतरनाक कारखाना संचालित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यहां भारी क्षमता के कंप्रेसर और विस्फोटक गैस ब्लोअर का उपयोग हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। शिकायतकर्ता शैलेश चौहान ने थाना माणक चौक में लिखित आवेदन देकर बताया कि संबंधित परिसर में कच्चे माल को पकाने के लिए अत्यधिक दबाव वाले गैस ब्लोअर और बड़े कंप्रेसरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिन-रात चलने वाली मशीनों के कारण तेज शोर, कंपन और प्रदूषण का सामना आसपास के परिवारों को करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनका जीवन प्रभावित हुआ है।
विस्फोट के पिछले हादसे की यादें ताजा।
सूत्रों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर एक भीषण विस्फोट हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब 500 मीटर तक कंपन महसूस किया गया और आसपास के घरों का सामान तक हिल गया था। घटना के बाद शासकीय एजेंसियां मौके पर पहुंची थीं, लेकिन उनका स्थायी समाधान नहीं मिला।
सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और परिवार निवास करते हैं, जिनकी सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रेय सोनी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अतिशीघ्र इस "मौत के कारखाने" को बंद कराने और उचित जांच के साथ सख्त कार्रवाई की अपील की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता और कुशलता से प्रतिक्रिया करता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें