नामली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव:ध्वजारोहण, मिठाई वितरण और देशभक्ति का अनोखा संगम।
नामली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव: ध्वजारोहण, मिठाई वितरण और देशभक्ति का अनोखा संगम। नामली/रतलाम मध्यप्रदेश -नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया, ध्वजारोहण किया तथा संविधान दिवस पर मिठास घोलकर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। विकासशील ग्राम पंचायतों से लेकर सहकारी संस्थाओं और थाने तक हर जगह कार्यक्रमों ने रंग जमाया।बरबोदना में युवा सरपंच का नेतृत्व, ग्रामीणों का जमावड़ा विकासित ग्राम पंचायत बरबोदना में युवा सरपंच कृष्ण कुमार पाटीदार ने पंचायत भवन और मुख्य समारोह स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराया। सरपंच ने उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे उत्साह दोगुना हो गया।पंचायत सचिव बाबूलाल चंद्रावत ने बताया कि हाई सेकेंडरी स्कूल से प्राथमिक विद्यालय तक छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर मोतीचूर लड्डू वितरित किए गए। इस तरह संविधान दिवस पर बरबोदना वासियों का मुंह मीठा क...