थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नामली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी कर एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹53,65,600/- आँकी गई है।
---
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में, थाना नामली प्रभारी निरीक्षक पी.आर. डावरे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 25 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी की। वहां से गुजर रही एक संदिग्ध मारुति ऑल्टो कार (MP 14 CC 7831) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें मौजूद व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए।
---
गिरफ्तार आरोपी का परिचय:नाम: प्रहलादसिंह पिता हरिसिंह परिहार उम्र: 25 वर्ष जाति: राजपूत ,निवासी: ग्राम पलेवना, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
---
जब्तशुदा सामग्री का विवरण:क्रम सामग्री का नाम मात्रा अनुमानित कीमत
1 MDMA ड्रग्स 510 ग्राम ₹51,00,000/-
2 डोडाचूरा पाउडर 1.500 किलोग्राम ₹15,000/-
3 मारुति ऑल्टो कार - ₹2,00,000/-
4 Apple iPhone 15 मोबाइल - ₹50,000/-
5 नकद राशि - ₹600/-
कुल कीमत - ₹53,65,600/-
---
कानूनी कार्रवाई: उक्त प्रकरण में थाना नामली में अपराध क्रमांक 275/25, धारा 8/22, 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।
---
सराहनीय पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में थाना नामली की टीम व साइबर सेल रतलाम की भूमिका सराहनीय रही। प्रमुख टीम सदस्य: निरीक्षक पी.आर. डावरे,उनि शांतिलाल चौहान उनि आर.के. चौहान कार्य.प्रआर.रामचंद्र बारोड कार्य.प्रआर.गजेन्द्र शर्मा कार्य.प्रआर. गबरू खड़िया कार्य.प्रआर. गोपाल खराड़ी कार्य.प्रआर. कांतिलाल ओहरिया आरक्षक लखनसिंह, माखनसिंह, मुकेश गणावा, राघवेन्द्र जाट, अंतिम चौहान, सादिक मंसूरी, शांतिलाल राठौर, हरिओम तथा सायबर सेल रतलाम की विशेष तकनीकी सहायता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें