थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार।

थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार।
रतलात  पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन में थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (कीमत ₹1,50,000), मोटरसाइकिल, एंड्रॉइड मोबाइल व नगदी सहित कुल ₹2,10,500/- मूल्य का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री पी.आर. डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
दिनांक 24 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित बड़ौदा फंटा पर एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुष्पेन्द्रसिंह पिता श्रवणसिंह सिसोदिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 15 ग्राम MDMA, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000), एंड्रॉइड मोबाइल फोन (₹10,000) तथा ₹500 नगद बरामद हुए।

कुल जप्त सामग्री का विवरण:
1. अवैध मादक पदार्थ MDMA – 15 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,50,000
2. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर – ₹50,000
3. एंड्रॉइड मोबाइल – ₹10,000
4. नगद – ₹500
कुल कीमत – ₹2,10,500

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 273/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
कार्रवाई में जिनकी रही सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक पी.आर. डावरे, थाना प्रभारी नामली
उनि. शांतिलाल चौहान, चौकी प्रभारी बांगरोद
उनि. आर.के. चौहान, प्रआर. रामचंद्र बारोड, गजेन्द्र शर्मा, गबरू खड़िया, गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, लखनसिंह, माखनसिंह, मुकेश गणावा, राघवेन्द्र जाट, अंतिम चौहान, सादिक मंसूरी, शांतिलाल राठौर, हरिओम एवं सायबर सेल रतलाम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।