संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थाना शिवगढ़ अंतर्गत 8 लेन पर लूट के प्रयास के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चित्र
घटना का संक्षिप्त विवरण  दिनांक 30.01.2025 की रात्री 01.00 बजे  8 लेन रोड वालारुण्डी पुलिया के पास ग्राम वालारुण्डी में आरोपीगणो द्वारा 8 लेन ग्राम वालारूण्डी पुलिया के पास वाहन को रोककर वाहन चालक की आँखो मे मिर्च पावडर डालकर व तलवार दिखाकर लुट का प्रयास किया गया । फरियादी अमित कुमार पिता किशन स्वरुप शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 33 साल निवासी  ग्राम कलंजरी जिला मेरठ उ.प्र. हा.मु. 8 लेन तलावडा की रिपोर्ट पर से थाना शिवगढ पर 38/25 धारा 309(5)  बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।   पुलिस कार्यवाही का विवरण–उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन व श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु विशेष पृथक पृथक टीम गठित की गई, तथा सभी आरोपीगण कि पहचान कर सभी को अलग अलग स्थान से दबीश देकर पकडा गया।  पुछताछ दौरान घटना में प्रय...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत जिले में सामूहिक विवाह आयोजनों का सिलसिला 2 फरवरी से प्रारंभ होगा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत जिले में सामूहिक विवाह आयोजनों का सिलसिला 2 फरवरी से प्रारंभ होगा रतलाम  31  जनवरी  2025/  मुख्यमंत्री कन्या निकाह/विवाह विवाह योजना अंतर्गत रतलाम जिले में सामूहिक विवाह आयोजनों का सिलसिला आगामी 2 फरवरी से प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में विवाह आयोजनों के लिए रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है। उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत जावरा, पिपलोदा तथा नगर परिषद पिपलोदा में 2 फरवरी को सामूहिक विवाह आयोजन होगा। जनपद पंचायत बाजना में 7 फरवरी, जनपद पंचायत रतलाम में 13 फरवरी, नगर निगम रतलाम तथा नगर पालिका जावरा में 19 फरवरी तथा जनपद पंचायत आलोट एवं नगर परिषद आलोट ताल में 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह आयोजन होगा। 2 फरवरी को रतलाम हेरिटेज वॉक रतलाम  31  जनवरी  2025/  रतलाम स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहर के इतिहास ,  धरोहर ,  रोचक कहानी और संस्कृति से अवगत कराने के लिए तथा रतलाम की धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 2 फरवरी को रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। ...

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिपमेले का आयोजन 5 फरवरी को

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार ,  स्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 5 फरवरी को रतलाम  31  जनवरी  2025/  तकनीकी शिक्षा ,  कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म ,  लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ,  भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार ,  स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 05 फरवरी को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है। मेले में 12 से 14 निजी क्षेत्र की कम्पनियां द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप ,  प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ,  मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। मेले में संबधित शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री यु.पी. अहिरवार ने बताया कि युवा संगम मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर ,  ट्रेनी ,  आफिस असिस्टेंट ,  इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ,  सिक्योरिटी गार्ड ,  अकाउंटेंट ,  हेल्पर ,  सेल्स एग्जीक्यूटिव ,  टेलीकॉ...

10 हजार रुपये खाते में डालेगी MP सरकार, किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

चित्र
10 हजार रुपये खाते में डालेगी MP सरकार, किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भोपाल। राज्य सरकार प्रदेश के धान उत्पादक सभी किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी। यह प्रति हेक्टेयर दो हजार रुपये रहेगी। कृषि विभाग इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। इसमें पांच हेक्टेयर तक की अधिकतम सीमा निर्धारित की जा सकती है। योजना को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के जापान दौरे से लौटने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। राशि एक-दो माह में किसानों के आधार से लिंक बैंक खातों में एक बड़ा कार्यक्रम कर अंतरित की जाएगी। भाजपा ने किया था धान-गेहूं का मूल्य वादा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से 2,700 रुपये में गेहूं और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया। जब गेहूं का उपार्जन प्रारंभ हुआ और बोनस की घोषणा नहीं हुई तो कांग्रेस ने सरकार ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बाद में सरकार ने प्रति क्विंटल 125 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया। प्रति हेक्टेयर किसानों को प्रोत्साहन राशि दिसंबर, 2024 में राज्य सरकार ने तय किया कि धान उत्पादक किसानों को बोनस...

भारतमाता के जयकारों से गूंज उठा गणतंत्र दिवस समारोह,अध्यक्ष ने राष्ट्रभक्ति की पंक्ति से की संबोधन की शुरुआत ।

चित्र
  नामली/रतलाम मध्यप्रदेश। नामली/रतलाम (मध्यप्रदेश)  गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों से निकली गई । मुख्य समारोह स्थल हाईस्कूल प्रांगण पर ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश जी परिहार ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नगर परिषद इंजीनियर राहुल चौहान ने किया। नगर परिषद अध्यक्ष ने समारोह स्थल पर पर छात्र-छात्राओं एंव उपस्थित जनसमुह को भारत माता की जय के जयकारे लगवाएं सम्पूर्ण वातावरण देश भक्ति की गूंज में रम गया। तिसरे वर्ष के 26 गणतंत्र दिवस समारोह में अपने कार्यकाल के विकास कार्य की गणना से पहले अध्यक्ष श्रीमती अनीता जी परिहार ने देशप्रेम और बलिदान की भावना की पंक्ति सुनाई  जो इस प्रकार हैं.... बात हवाओं को बतायें रखना,रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,ऐसे तिरंगे को हमेशा दिल में बसाये रखना। इस पंक्ति को अपना स्वर देने के बाद उन्होंने ने अभी तक के कार्यकाल के विकास कार्य के विषय में जनता जनार्दन को बताया। नगर परिषद उपाध्यक्...