युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिपमेले का आयोजन 5 फरवरी को

युवा संगम जिला स्तरीय रोजगारस्वरोजगार एवम् अप्रेन्टिसशिप

मेले का आयोजन 5 फरवरी को

रतलाम 31 जनवरी 2025/ तकनीकी शिक्षाकौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालयभोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगारस्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 05 फरवरी को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है। मेले में 12 से 14 निजी क्षेत्र की कम्पनियां द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिपप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनामुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। मेले में संबधित शासकीय विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी श्री यु.पी. अहिरवार ने बताया कि युवा संगम मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटरट्रेनीआफिस असिस्टेंटइन्फार्मेशन टेक्नोलॉजीसिक्योरिटी गार्डअकाउंटेंटहेल्परसेल्स एग्जीक्यूटिवटेलीकॉलरसुपरवाईजरतकनीशियनमार्केटिंग एग्जीक्यूटिवलेबर  आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी।  शैक्षणिक योग्यता  5 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई.उतीर्णआयु 18 से 45 वर्ष तक।

युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में इप्का लेबोरेटरीजपटेल मोटर्स प्राईवेट लि.जी.आर.इण्डस्ट्रीजटाईगर सिक्योरिटीरतलाम पैरामेडीकल रिसर्च सोसाईटीअंकेलसरिया होंडापार्थ मोटर्सजिओ इन्फोकॉम ;क्वीस कॉर्पद्ध रतलामGSS IFMS प्रा.लि. जामनगरडिस्टल एजुकेशन एन्ड टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पीथमपुरआर.पी.एस. ग्रुप आफ इण्डस्ट्रीज भिवाड़ी राजस्थानस्काई इन्टरप्राईजेसनवभारत फर्टीलाईजर इन्दौर,  यशस्वी एकादमी फॉर स्किल्स धार आदि हैं।

इच्छुक आवेदक 05 फरवरी 2025 को समय प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई़सैलाना रोड रतलाममें अपने फोटोशैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डीआधार कार्ड की छायाप्रति एवम् बॉयोडाटा के साथ उपस्थित होवें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।