भारतमाता के जयकारों से गूंज उठा गणतंत्र दिवस समारोह,अध्यक्ष ने राष्ट्रभक्ति की पंक्ति से की संबोधन की शुरुआत ।





 
नामली/रतलाम मध्यप्रदेश।
नामली/रतलाम (मध्यप्रदेश) 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों से निकली गई । मुख्य समारोह स्थल हाईस्कूल प्रांगण पर ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश जी परिहार ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नगर परिषद इंजीनियर राहुल चौहान ने किया। नगर परिषद अध्यक्ष ने समारोह स्थल पर पर छात्र-छात्राओं एंव उपस्थित जनसमुह को भारत माता की जय के जयकारे लगवाएं सम्पूर्ण वातावरण देश भक्ति की गूंज में रम गया। तिसरे वर्ष के 26 गणतंत्र दिवस समारोह में अपने कार्यकाल के विकास कार्य की गणना से पहले अध्यक्ष श्रीमती अनीता जी परिहार ने देशप्रेम और बलिदान की भावना की पंक्ति सुनाई  जो इस प्रकार हैं.... बात हवाओं को बतायें रखना,रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,ऐसे तिरंगे को हमेशा दिल में बसाये रखना। इस पंक्ति को अपना स्वर देने के बाद उन्होंने ने अभी तक के कार्यकाल के विकास कार्य के विषय में जनता जनार्दन को बताया। नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री मति पूजा श्री नाथ जी योगी, पाषर्द राजेश चौहान,पार्षद तुफान सिंह सोनगरा ने कार्यक्रम को संबोधित किया । निजी और प्रशासनिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। नामली पब्लिक स्कूल नामली कक्षा 3 से लगाकर 6 टी कक्षा के ज़िकरा,मो. नजफ़ मंसूरी राजवीर, आराध्य, श्रद्धा, करुणा, यशा,माहेश्वरी,स्वाति,किसवा,मानसी,आर्यवीर, सेजल, अविष्का,अथर्व, सक्षम, अभिजीत, ने संविधान पर आधारित कार्यक्रम कि प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरण कि गई नगर परिषद कार्यालय में ध्वाजारोहण सीएमओ नासिर अली ने किया जिसमें नगर परिषद के समस्त अधिकारियों कर्मचारी उपस्थित थे।

_________________________

उपाध्यक्ष महोदया श्री मति योगी जी ने उद्बोधन में रखी अपनी मंशा। 
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में श्री मति पूजा श्री नाथ योगी जी ने नाले निर्माण कार्य प्रगति के विषय में जनता को जानकारी दी। और सीएम राइज स्कूल निर्माण जल्द होने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने अपनी बात रखते हुवे पंक्ति सुनाई और अपने संबोधन को विराम दिया।
असली उड़ान अभी बाकी है,हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकि है,अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन,अभी तो नापने के लिए सारा आसमान बाकी है.।
विद्यालय छात्र-छात्राओं ने दिखाया कमाल एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने को उपस्थित जनसमूह को मजबूर कर दिया 
राष्ट्रीय भक्ति से सराबोर देश प्रेम पर आधारित कार्यक्रम हुए । जिसमें निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी में पुरस्कार वितरण किए गए । 


जन अभियान परिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस।
_______________________
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रस्फुटन समिति नामली द्वारा झंडा वंदन किया गया। विद्यालयों छात्र-छात्राओं का प्रभातफेरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समारोह में पूर्व पार्षद दिलीप सिंह सोलंकी ,,वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल धारवा, वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती मनोरमा सोलंकी का नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्रीनाथ योगी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री नासीर अली द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया 
इस शुभ अवसर पर समिति सदस्य दिनेश गेहलोत, कन्हैयालाल गुजरीया, राकेश गेहलोत, शम्भू लाल माकडी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद पार्षदगण एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष बंशीलाल कुमावत ने किया और आभार ‌श्री शैतान सिंह जी देवड़ा ने माना है।
______________________________________

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर।
--------

नामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बजरंग रक्त मंडल श्री सांवरिया सेठ सेवा समिति तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित हुआ जिसमें रक्तदान करने वालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पत्रकार साथी जितेन्द्र सोनगरा ने रक्तदान किया है इन्होंने ने चौथी बार रक्तदान करने का पुनित कार्य किया है।
____________________________________

सेवा सहकारी संस्था नामली कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया जिसमें संस्था के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

20 क्विंटल लहसुन चोरी में: नामली प्रेस क्लब अध्यक्ष के पुत्र समेत गिरोह का पर्दाफाश।

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

होटल पटेल एंपायर बना 'शर्म एंपायर'–फोरलेन पर खुलेआम दरिंदगी, 19 साल की युवती से दुष्कर्म,अयान गिरफ़्तार।