संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।

चित्र
10 घंटे का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन: नकली विग पहन दिनदहाड़े चोरी करने वाला अन्तरराज्यीय गिरोह नामली पुलिस के शिकंजे में मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, ₹5.22 लाख का चोरी का माल,कार व औजार जब्त।  रतलाम/नामली  संवाददाता नामली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी का नामली पुलिस ने महज़ 10 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। नकली विग लगाकर पहचान बदलने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी दो कुख्यात आरोपियों को पुलिस ने संदिग्ध कार का लगातार पीछा कर फिल्मी अंदाज़ में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं। ------- घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक मंगलवार को कस्बा नामली निवासी फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ सुबह लगभग 11 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चले गए थे। शाम करीब 5 बजे लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3...

मालवा में मौसम का पलटवार:कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात,नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में।

चित्र
मालवा में मौसम का पलटवार: कड़ाके की ठंड-कोहरे के बाद बे-मौसम बरसात, नामली क्षेत्र में खड़ी फसलें खतरे में।  नामली/ रतलाम - मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग अंतर्गत रतलाम जिले और मालवा अंचल में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बीते 24 घंटों में जहां कड़ाके की ठंड और घने बादलों का असर दिखाई दिया, वहीं मंगलवार को अचानक हुई बे-मौसम बूंदाबांदी ने ठंड को और तीखा बना दिया। मौसम के इस दोहरे प्रहार से जनजीवन के साथ-साथ कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। सोमवार तक स्थिति यह रही कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। सुबह से शाम बादल छाए रहे, दृश्यता बेहद कम रही और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। घरों में दुबकने को मजबूर रहे। इसी के बीच मंगलवार को अचानक आई बूंदाबांदी ने मौसम में नमी घोल दी, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। अचानक बदले मौसम का असर बाजार में भी साफ नजर आया। अचानक हुई बारिश ने आम दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकी कम रही और सड़कों पर चहल-पहल घटती दिखी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की संख्या में कमी दर्ज की गई। खेतों में खड़ी फसलें, किसानों की बढ़ी ...

नामली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव:ध्वजारोहण, मिठाई वितरण और देशभक्ति का अनोखा संगम।

चित्र
नामली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव: ध्वजारोहण, मिठाई वितरण और देशभक्ति का अनोखा संगम।  नामली/रतलाम मध्यप्रदेश -नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया, ध्वजारोहण किया तथा संविधान दिवस पर मिठास घोलकर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। विकासशील ग्राम पंचायतों से लेकर सहकारी संस्थाओं और थाने तक हर जगह कार्यक्रमों ने रंग जमाया।बरबोदना में युवा सरपंच का नेतृत्व, ग्रामीणों का जमावड़ा विकासित ग्राम पंचायत बरबोदना में युवा सरपंच कृष्ण कुमार पाटीदार ने पंचायत भवन और मुख्य समारोह स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराया। सरपंच ने उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे उत्साह दोगुना हो गया।पंचायत सचिव बाबूलाल चंद्रावत ने बताया कि हाई सेकेंडरी स्कूल से प्राथमिक विद्यालय तक छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर मोतीचूर लड्डू वितरित किए गए। इस तरह संविधान दिवस पर बरबोदना वासियों का मुंह मीठा क...