शनिवार को मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर 35 व्यक्ति घर लौटे रतलाम 24 अप्रैल 2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ होकर शनिवार को 35 व्यक्ति अपने घर लौटे । डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कॉविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ . जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 64 नए मरीज भर्ती हुए। शनिवार की स्थिति में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550 , आईसीयू बेड 56 सभी फुल है , एचडीयू में 172 बैड सभी फुल हैं। ऑक्सीजन बेड 120 सभी फुल हैं। नॉन ऑक्सीजन बैड 202 में से 133 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 481 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 289 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 69 है। उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।
संदेश
अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शुक्रवार को हमें 350 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली , जबकि खपत 335 मीट्रिक टन हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई अब प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है। स्थानीय तौर पर व्यवस्था कर जिलों में 1,293 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स लगाए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार से 20 अप्रैल तक 445 मीट्रिक टन , 25 अप्रैल तक 565 मीट्रिक टन और 30 अप्रैल को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति पर सहमति प्राप्त हो गई है। ऑक्सीजन की इतनी मात्रा अप्रैल अंत तक अनुमानित मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कोरोना- 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुबह से फोन पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। केन्द्रीय मंत्रियों से निरंतर संपर्क और जिलों पर निगरानी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन , इंजेक्शन और अन्य सुविधाओं के पूर्ति के लिए केन्द्रीय मंत्रियों सहित व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी व्यक्तियों से वे निरंतर फोन पर संपर्क में हैं। जिला...
पात्र परिवारों को मिलेगा 2 माह का राशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों हेतु माह अप्रैल-मई का एकमुश्त खाद्यान्न , शक्कर एवं नमक का वितरण किया जाएगा। इस हेतु पीओएस मशीन पर हितग्राही की माह अप्रैल एवं मई की राशन सामग्री की पात्रता पृथक-पृथक माह वार प्रदर्शित होगी। जिन पात्र परिवारों द्वारा माह अप्रैल की सामग्री प्राप्त की जा चुकी है उन परिवारों को मई माह की सामग्री का वितरण माह अप्रैल में ही किया जाएगा। पात्र परिवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर पीओएस मशीन से सामग्री वितरण कराया जाएगा। लॉकडाउन अवधि में उपभोक्ता बार-बार दुकान पर नहीं आए एवं अनावश्यक भीड़ एकत्र ना हो इसे ध्यान में रखते हुए माह अप्रैल में 2 माह के एकमुश्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दौरान उचित मूल्य दुकानों पर पात्र हितग्राहियों की अधिक संख्या में आने के कारण आयोजन को आगामी आदेश तक शासन द्वारा स्थगित किया गया है। राशन सामग्री के वितरण में कोविड- 19 के फैलाव को रोकने हेतु जारी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
शनिवार को 2 हजार 622 लोगों का कोविड का टीकाकरण किया गया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ रतलाम जिले में आज कुल 86 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। आयोजित सत्रों के दौरान कुल 2 हजार 622 लोगों ने कोविड- 19 का टीका लगवाया। रतलाम जिले में अब तक कुल 1 लाख 26 हजार 842 कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 13 हजार 226 लोग कोविड का दूसरा टीका लगाकर टीकाकृत किए जा चुके हैं। शनिवार को आयोजित सत्रों में सिविल अस्पताल जावरा में 307 लोगों ने टीकाकरण कराया। बाल चिकित्सालय रतलाम में 202 लोगों ने टीके लगवाएं। उप स्वास्थ्य केंद्र सेजावता में 158 लोगों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में 105 लोगों ने टीका लगवाया , जैन काश्यप सभागृह में 94 लोगों ने कोविड- 19 का टीकाकरण कराया।
कोविड-19 का टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को नहीं होगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम जिले में 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में निर्णय रतलाम 17 अप्रैल 2021/ जिले में कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए 19 अप्रैल प्रातः 6ः00 बजे से 26 प्रातः 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। यह निर्णय जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। रतलाम जिले के आसपास के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया। बैठक में जावरा-मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता (वर्चुअल रूप से), रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डाड, जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.शशि गांधी, एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, श्री गोविंद काकानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 19 अप्रैल 2021 को प्रातः 6ः00 से 26 अप्रैल 2021 प्रातः 6ः00 बजे तक संपूर्ण रतलाम जिले में कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस अवधि में सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा अपने ...
होम आइसोलेट पॉजिटिव व्यक्ति निर्देशों का पालन करें
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ कोविड- 19 के तहत पॉजिटिव पाए जाने पर होम आइसोलेट किए गए व्यक्ति पूरी तरह क्वारंटाइन रहें। संक्रमित व्यक्ति और उनके परिजन कंटेनमेंट से बाहर न आएं। यदि होम आइसोलेट व्यक्ति द्वारा तय मानकों का उल्लंघन किया जाना पाया जाता है तो रोगी एवं उसके वयस्क देखभालकर्ता अथवा परिजनों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949, महामारी रोग अधिनियम 1984 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 की धारा 51 के तहत पेनल्टी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में है वे नियमों का पालन करते हुए पॉजिटिव सैंपल आने के बाद 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। इस दोरान यदि दो नेगेटिव रिपोर्ट आती है तो भी सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। संक्रमित व्यक्ति एवं उनके परिजन यदि होम आइसोलेशन से बाहर पाए जाते हैं तो उन पर दो हजार रूपये का जुर्माना और धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा । यदि होम आइसोलेट व्यक्ति के उक्त अवधि समाप्त होने के उपरांत भी कंटेनमेंट समाप्त नहीं किया गया है तो वे इसकी जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 1075 पर दे सकते हैं। मगर किसी भी...
सीख भी ले और समझे भी रेमडेसिविर का उपयोग अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही किया जाए
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने जिले के चिकित्सकों से कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उपयोग अत्यावश्यक होने पर ही किया जाए। इस संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीज को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि आज रतलाम के सीएचएल जैन दिवाकर अस्पताल में एक ऐसा ही प्रकरण देखने में आया जिसमें रेमडेसिविर के अनावश्यक उपयोग से मरीज की किडनी प्रभावित हुई। रतलाम निवासी रेखा मेहता को उपचार के लिए जैन दिवाकर सीएचएल अस्पताल रतलाम में भर्ती कराया गया था। इन्हें यहां रेमडेसिविर इंजेक्शन का डोस कल दिया गया। कल शाम को इनकी किडनी पर असर हुआ और इनकी स्थिति बिगड़ने लगी। आज इन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए लाया गया , जहां इनका डायलिसिस किया जा रहा है। उक्त प्रकरण से सीख लेते हुए सभी चिकित्सक रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रयोग केवल गंभीर लक्षण वाले सीमित प्रकरणों में आवश्यक होने पर ही उपयोग करें , ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अन्य जिलों की नर्सेज की नियुक्ति पर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में कोविड- 19 के लिए नर्सिंग स्टाफ की भर्ती का कार्य जारी है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शशि गांधी ने बताया कि नर्सिंग के लिए जो नर्सेज अन्य जिलों से यहां पर अपनी सेवा देने के लिए आवेदन किया है और जो यहाँ उपस्थित हो रही हैं , उनका चयन होने पर उनके ठहरने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए अन्य जिलों से भी भर्ती की इस प्रक्रिया में शामिल हो।
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था संबंधी चर्चा की गई
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 17 अप्रैल 2021/ जिला कलेक्टर सभाकक्ष में आज मेडिकल कॉलेज रतलाम में स्टाफ एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप , रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना , कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डाड , जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी , मेडिकल कॉलेज डीन डॉ शशि गांधी , डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन , सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे , सिविल सर्जन डॉ. चंदेलकर , श्री गोविंद काकानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विधायक श्री काश्यप ने कहा कि मरीजों के परिजनों को मरीज से संबंधित जानकारी तत्काल उपलब्ध हो ताकि उन्हें किसी तरह की बेचैनी न रहे। मरीज के भर्ती होने के एक घंटे में परिजन को यह खबर मिल जाए कि उसकी स्थिति क्या है और उपचार प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया के तहत कोविड- 19 काल के लिए नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जा रही है , इसके लिए बाहर अन्य जिलों से आने वाली नर्सिंग स्टाफ को रतलाम में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें यहां आवास संबंधी कोई परेशानी न हो । उन्होंने यह भी...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टीका उत्सव में 11 लाख 42 हजार नागरिकों को हुआ वैक्सीनेशन अपनों से अगर करते है प्यार , तो टीकाकरण को न करे इनकार कोरोना से बचने का कारगर उपाय टीकाकरण रतलाम 14 अप्रैल 2021/ कोरोना महामारी को रोकने का सबसे कारगर उपाय टीका है। इसी मुहिम को और तेज करने के लिये 11 अप्रैल से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से टीका उत्सव शुरू किया गया , जो 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक संपूर्ण भारत में चलाया जा रहा है। टीका उत्सव में मध्यप्रदेश में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाकर सभी जगह मानव संसाधन , वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति की गई। प्रदेश में कोविड- 19 से बचाव के लिए टीका उत्सव के तीसरे दिन तक 11 लाख 41 हजार 958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीका उत्सव को सफल बनाने के लिये जन-आंदोलन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को टीका लगाने के लिए सभी जिलों ने अपनी अलग-अलग रणनीति बनाई गई। आशा और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित कर रही है। स्थानीय जन-प्रतिनिधि , धर्म गुरूओं , सामाजिक संगठन आदि के सहयोग से टीका उत्सव में टीकाकरण किया जा रहा है। ...
प्रदेश में शुरू हुईं नई 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट, इसी सप्ताह 4 और प्रारंभ होंगी प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की निरंतर आपूर्ति हो रही है 24 घंटे सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हूँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत् री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और रोगियों के समुचित उपचार के लिए आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन , इंजेक्शन और बेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों से ऑक्सीजन की अपूर्ति के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से भी चर्चा हुई है , जिसके फलस्वरूप राउरकेला और भिलाई से रेल द्वारा जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन बुलवाई जा सके। हिमाचल और महाराष्ट्र से ऑक्सीजन आपूर्ति प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में गुजरात से रोजाना 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बिना बाधा के प्राप्त हो रही है। जरूरी हुआ तो प्रदेश में विभिन्न स्थानों तक इंजेक्शन पहुँचाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस , अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और अन्य सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बेहतर प्रबंधों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण से नागरिकों को बचाना हम सभी का पहला दा...
स्टॉफ नर्स की पदपुर्ति हेतु वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021 / कोविड19 महामारी से बचाव हेतु कोविड19 अस्पताल संचालन हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म. प्र. भोपाल के निर्देशानुसार स्टॉफ नर्स की पदपूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से की जाना है। इस क्रम में वाकइन इंटरव्यू का आयोजन दिनांक दिनांक 14 अप्रेल 2021 से शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में प्रारंभ किया जाकर 25 स्टाफ नर्स के चयन की कार्यवाही की जा रही है। शेष रिक्त पदों के लिए जो भी नर्सिंग उत्तीर्ण विद्यार्थी स्टाफ नर्स पद के लिए निर्धारित योग्यता अनुसार आवेदन करना चाहे वे सीधे शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम प्रात 11ः00 बजे उपस्थित होकर वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम की वेबसाईट www.gmcratlam.org पर प्राप्त की जा सकती है।
स्टॉफ नर्स की पदपुर्ति हेतु वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021 / कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु कोविड 19 अस्पताल संचालन हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म. प्र. भोपाल के निर्देशानुसार स्टॉफ नर्स की पदपूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से की जाना है। इस क्रम में वाकइन इंटरव्यू का आयोजन दिनांक दिनांक 14 अप्रेल 2021 से शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में प्रारंभ किया जाकर 25 स्टाफ नर्स के चयन की कार्यवाही की जा रही है। शेष रिक्त पदों के लिए जो भी नर्सिंग उत्तीर्ण विद्यार्थी स्टाफ नर्स पद के लिए निर्धारित योग्यता अनुसार आवेदन करना चाहे वे सीधे शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम प्रात 11 ः 00 बजे उपस्थित होकर वाकइन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम की वेबसाईट www.gmcratlam.org पर प्राप्त की जा सकती है।
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन संबंधी निर्देश
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021/ रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति में संशोधन किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन का कार्य 1 अप्रैल से जारी है जो 15 मई तक किया जाना है। इस निर्धारित समयावधि में पंजीकृत किसानों से शासकीय अवकाश यथा रामनवमी , ईद , परशुराम जयंती , शनिवार में गेहूं उपार्जन करने हेतु सहकारी समितियों के सहमत होने पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा सकेगा। स्टील साइलो एवं सायलो बैग पर गेहूं उपार्जन हेतु हैंडलिंग का कार्य मैकेनाइज्ड व्यवस्था अंतर्गत किए जाने तथा स्कंध के परिवहन की आवश्यकता न होने के कारण उपार्जन अवधि में शनिवार को गेहूं उपार्जन का कार्य किया जाए। गोदाम , कैंप स्तरीय , गोदाम संचालक एवं समिति द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों पर (शनिवार) अवकाश के दिन भी खरीदी की अनुमति जिला कलेक्टर की मांग के आधार पर दी जा सकेगी। वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने के कारण गेहूं उपार्जन का कार्य प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक के स्थान पर प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक (लाल पर्ची एवं खरीदी) किया जा सकेगा।
पात्र परिवारों को मिलेगा 2 माह का राशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों हेतु माह अप्रैल-मई का एकमुश्त खाद्यान्न शक्कर एवं नमक का वितरण किया जाएगा। इस हेतु पीओएस मशीन पर हितग्राही की माह अप्रैल एवं मई की राशन सामग्री की पात्रता पृथक-पृथक माह वार प्रदर्शित होगी। जिन पात्र परिवारों द्वारा माह अप्रैल की सामग्री प्राप्त की जा चुकी है उन परिवारों को मई माह की सामग्री का वितरण माह अप्रैल में ही किया जाएगा। पात्र परिवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर पीओएस मशीन से सामग्री वितरण कराया जाएगा। लॉकडाउन अवधि में उपभोक्ता बार-बार दुकान पर नहीं आए एवं अनावश्यक भीड़ एकत्र ना हो इसे ध्यान में रखते हुए माह अप्रैल में 2 माह के एकमुश्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दौरान उचित मूल्य दुकानों पर पात्र हितग्राहियों की अधिक संख्या में आने के कारण आयोजन को आगामी आदेश तक शासन द्वारा स्थगित किया गया है। राशन सामग्री के वितरण में कोविड- 19 के फैलाव को रोकने हेतु जारी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रतिबंधित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 14 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपालचंद्र डाड ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित एवं लोक शांति को बनाए रखने हेतु रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसके तहत सोशल मीडिया जैसे- व्हाट्सएप , फेसबुक , ट्विटर , इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड- 19 एवं कोविड- 19 टीकाकरण को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट एवं बिना प्रमाणिकता के चित्र एवं वीडियो तथा ऑडियो मैसेज अथवा सूचना प्रकाशित नहीं की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन लागू किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कोविड को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट एवं गलत प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से वर्तमान में कोविड- 19 को लेकर आपत्तिजनक संदेश चित्र व वीडियो एवं ऑडियो मैसेज सूचना प्रकाशित कर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य के मद्देनजर जिले में कोविड- 19 वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से ...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अब तक कोविड वैक्सीन के 1 लाख 20 हजार 261 डोज लगाए गए बुधवार को 99 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 5 हजार 989 लोगों का टीकाकरण किया गया रतलाम 14 अप्रैल 2021/ कोविड 19 से बचाव के लिए जिले में अब तक कुल कोविड वैक्सीन के एक लाख बीस हजार दो सौ इकसठ डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से कुल 11 हजार 945 लोग अपना दूसरा डोज पूर्ण कर चुके हैं जबकि कुल एक लाख आठ हजार तीन सौ सौलह लोगों को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को जिले में 99 स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोविड का टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 5 हजार 989 लोगों का टीकाकरण किया गया। जैन काश्यप सभागृह टीकाकरण केन्द्र पर 205 लोगो ने , सिविल अस्पताल आलोट में 102 लोगो ने , स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर में 190, जडवासा कलां में 175, लुनेरा में 17, ढिकवा में 150, रत्तागढखेडा में 110, लसुडिया सुरजमल में 108, गुराडिया में 103 लोगों को टीके लगाए गए। सिविल अस्पताल जावरा में 397, बाल चिकित्सालय रतलाम में 314, अल्कापुरी कम्यनिटी हॉल में 167, जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल में 110 लोगों को कोविड का टीकाकरण किया गया...
कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक हर्ष गहलोत विधायक आलोट मनोज चावला एवं द्वारा पीपी किट पहनकर आईसीयू वार्ड का एवं कोरोना पॉजिटिव मरीजों से उनके समक्ष जाकर चर्चा की गई।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम- मंगलवार रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज का जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक हर्ष गहलोत विधायक आलोट मनोज चावला एवं द्वारा पीपी किट पहनकर आईसीयू वार्ड का एवं कोरोना पॉजिटिव मरीजों से उनके समक्ष जाकर चर्चा की गई। पूर्व विधायक पारस सकलेचा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रभु राठौड़ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सैलाना जगदीश पाटीदार सोलंकी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव निजाम काजी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान नगर पंचायत उपाध्यक्ष सैलाना चेतन शुक्ला रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन से चर्चा कर कोरोना महामारी के अंतर्गत मरीजों को हो रही परेशानी के संदर्भ में समस्याओं बताई गई। इस मौके पर मरीजों द्वारा एवं उनके परिजन द्वारा कई समस्या बताई गई जैसे कि कोरोना की जांच होने के बाद उसकी रिपोर्ट में 4 से 5 दिन का टाइम लग रहा है। मरीज को समय पर खाने-पीने की एवं समय पर गोलियां दवाया नहीं मिल रही है। उनके परिजनों को उनसे मिलवा या नहीं जाता है सही जानकारी नहीं दी जाती है। कई दिनों तक बेडशीट चेंज नहीं होती है, जबकि नियम के ...
सोमवार को जिले में 168 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ कोविड- 19 के अंतर्गत टीकाकरण का सघन अभियान प्रारंभ किया गया है । इसके तहत 1 2 अप्रैल को जिले में 1 6 8 केंद्रों पर टीकाकरण होगा । आलोट विकासखंड क्षेत्र में सिविल हॉस्पिटल आलोट, ताल, खारवाकला, बरखेडाकला, कनाडिया, जोंयन, भोजाखेड़ी, खजूरीदेवड़ा, माधवपुर, मुंडलाकला, आक्याकला, लसूडिया, सूरजमल, लूणी, मीनावादा, थम्बगुराडिया, गुलबालोद, निपानिया लीला, तालोद, पिपलिया सिसोदिया, रणायरा, कराडिया, जमुनियाशंकर, बरखेडाखुर्द, भीम, मोरिया, पंथ पिपलोदा केंद्रों पर टीकाकरण होगा । रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में बिरमावल, धराड, बिलपांक, नगरा, सिमलावदा, प्रीतम नगर, पंचेड, बरबोदना, पल्सोड़ी, कनेरी, जडवासाकला, पल्दुना, कमेड, धोंसवास, मांगरोल केंद्रों पर टीकाकरण होगा । बाजना के तहत बाजना, रावटी, चंद्रगढ़, अमरपुराकला, बजरंगगढ़, देवली, जाबूखादन, ठीकरिया, भडानकला, कुंदनपुर, गड़ीगमना, भूतपाड़ा, केलकच्छ, राजापुरा माताजी, छावनी झोर्डिया, चिकनी, रतनगढ़पीठ, हर्थल, देवला, नायन, घटालिया, बिलडी, उमर, मलवासी, गडावदिया, रानीसिंह एवं डाबड़ी, लाखिया केंद्रों पर टीकाकरण होगा । पिपलोदा अंतर्गत पिपलोदा, ...
कर्मचारियों की 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ लगेंगे कार्यालय जीएडी ने जारी किया आदेश
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड- 19 की रोकथाम के उद्देश्य से कार्यालयीन कार्य करने वाले आधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी किए गये हैं। मंत्रालय एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि के दौरान प्रथम एवं द्वितीय श्रैणी के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत और तृतीय एवं चतुर्थ श्रैणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन के अनुसार होगी। जिला कलेक्टर कोरोना कर्फ्यू क्षेत्र में जिला/संभाग स्तरीय कार्यालयों को पूर्णत: या आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय ले सकेंगे। कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग , सोशल डिस्टेसिंग का पालन और अन्य समस्त आवश्यक सावधानियाँ रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण चिकनी केंद्र पर अव्यवस्था पाए जाने पर सचिव निलंबित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ टीकाकरण वैक्सीनेशन के विशेष अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंड क्षेत्रों में आज सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने सैलाना -बाजना क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन किया। इनमे जनपद सैलाना के ग्राम अड़वानीया , सासर , भामट , शिवगढ़ तथा जनपद बाजना के राजपुरा माताजी , चिकनी , केलकच्छ , बाजना , छावनी झोडिया शामिल है। टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने टीकाकरण करवा रहे नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिचित और परिजनों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चिकनी के वैक्सीनेशन सेंटर पर पंचायत सचिव अनुपस्थित पाया गया और वैक्सीनेशन सेंटर पर पर्याप्त व्यवस्थाएं भी नहीं पाई गई। इसलिए कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में अन्य वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू हेतु जनता से चर्चा कर स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह लेंगे निर्णय
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए जनता से चर्चा कर शहरों में स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश व्यापी लॉक डाउन नहीं लगाया जाएगा। जिलों में स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जनता से चर्चा उपरांत निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण के उपरांत मीडिया से चर्चा कर रहे थे। बिस्तरों एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए बिस्तर एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। हमीदिया अस्पताल भोपाल में आज 250 बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं , वहीं आरकेडीएफ अस्पताल को भी अनुबंधित किया जा रहा है। दूसरे अस्पतालों से भी चर्चा चल रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। 4000 इंजेक्शन आ चुके हैं तथा आज 10 हजार इंजेक्शन और आ जाएंगे। इंजेक्शन के लिए निजी अस्पतालों का कंपनी से टाईअ...
लक्षित समूह का हो शत-प्रतिशत टीकाकरण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार ज्योतिबा फुले जयंती से कोविड- 19 टीकाकरण महोत्सव प्रारंभ किया गया है। सभी जिलों में टीका उत्सव 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर जयंती तक चलेगा। उन्होंने टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों , धर्म गुरूओं , समुदाओं के अध्यक्षों और स्वयं-सेवी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि टीकाकरण महोत्सव में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। रविवार 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्व , नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण का कार्य किया गया। साथ ही आमजन को कोविड- 19 टीकाकरण के महत्व की जानकारी के साथ स...
आत्मविश्वास, मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था से जीती जंग मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए 34 योद्धाओं को विधायक श्री काश्यप एवं कलेक्टर श्री डाड ने दी शुभकामनाएं
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रतलाम 11 अप्रैल 2021/ मजबूत इच्छाशक्ति , आत्मविश्वास और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में मिले बेहतर इलाज के कारण 34 कोरोना वायरस पेशेंट आज मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हो गए। शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप , कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने डिस्चार्ज हुए पेशेंट्स को शुभकामनाएं दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और अपने परिजनों तथा परिचितों से भी मास्क लगाने , पर्याप्त दूरी बनाए रखने और वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता , श्री गोविंद काकानी , श्री मयूर पुरोहित , श्री नीलेश गांधी , श्री मनोज शर्मा , श्री हार्दिक मेहता , श्री संतोष बैरागी भी मौजूद थे। बेहतर व्यवस्था ने संक्रमण से शीघ्र उबारा कोरोना संक्रमण को पराजित करने वाले 34 योद्धाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक देखने लायक थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया और अंदर चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे हैं उपचार की प्रशंसा की। खाचरोद के सर्वेश धाकड़ ने बताया कि वे माताजी के इलाज के लिए यहां आए थे लेकिन स्वयं भी संक्रमण का शि...