शनिवार को मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर 35 व्यक्ति घर लौटे

 रतलाम 24 अप्रैल 2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ होकर शनिवार को 35 व्यक्ति अपने घर लौटे । डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कॉविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

 मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 64 नए मरीज भर्ती हुए। शनिवार की स्थिति में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550 , आईसीयू बेड 56 सभी फुल है एचडीयू में 172 बैड सभी फुल हैं।  ऑक्सीजन बेड 120 सभी फुल हैं।  नॉन ऑक्सीजन बैड 202 में से 133 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 481 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 289  पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 69 है।  उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।