लक्षित समूह का हो शत-प्रतिशत टीकाकरण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की


रतलाम 11 अप्रैल 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार ज्योतिबा फुले जयंती से कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव प्रारंभ किया गया है। सभी जिलों में टीका उत्सव 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर जयंती तक चलेगा। उन्होंने टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियोंधर्म गुरूओंसमुदाओं के अध्यक्षों और स्वयं-सेवी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि टीकाकरण महोत्सव में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। रविवार 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्वनगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण का कार्य किया गया। साथ ही आमजन को कोविड-19 टीकाकरण के महत्व की जानकारी के साथ समझाईश भी दी गई।

जिलेवार प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य

चार दिन तक चलने वाले टीकाकरण महोत्सव में जिलेवार प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य राज्य स्तर से निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इन्दौर जिले में 50 हजारभोपाल 40 हजारजबलपुर 25 हजारग्वालियर 25 हजारउज्जैन 20 हजाररतलाम हजारखरगोन हजार 500, बड़वानी हजार 500, बैतूल 10 हजारछत्तीसगढ़ 12 हजार 320, कटनी हजारनरसिंहगढ़ हजार 500, धार 10 हजारशाजापुर हजारविदिशा हजार 500, झाबुआ हजार 500, सागर 20 हजारसिवनी हजारशहडोल हजारउमरिया हजाररीवा 16 हजार 500, सीहोर हजारशिवपुरी हजारनीमच हजारदेवास हजार 470, खंडवा हजार 500, मंदसौर हजार 500, रायसेन हजारसतना 15 हजारराजगढ़ हजार 500, बालाघाट 10 हजारअनूपपुर हजार 500, गुना हजारदमोह हजारबुरहानपुर हजारमंडला हजारअलीराजपुर हजारटीकमगढ़ हजारहोशंगाबाद हजार 500, सिंगरौली हजार 500, पन्ना हजारडिंडौरी हजारआगर मालवा हजारदतिया हजार 500, हरदा हजारअशोकनगर हजार 500, छतरपुर हजार 500, मुरैना हजारभिंड हजारसीधी हजार और श्योपुर जिले में हजार टीकाकरण प्रतिदिन किया जाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।