जिला पंचायत सीईओ ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण चिकनी केंद्र पर अव्यवस्था पाए जाने पर सचिव निलंबित



रतलाम 11 अप्रैल 2021/ टीकाकरण वैक्सीनेशन के विशेष अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंड क्षेत्रों में आज सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने सैलाना -बाजना क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन किया। इनमे जनपद सैलाना के ग्राम अड़वानीयासासरभामटशिवगढ़ तथा जनपद बाजना के राजपुरा माताजीचिकनीकेलकच्छ,  बाजनाछावनी झोडिया शामिल है।

 टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने टीकाकरण करवा रहे नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिचित और परिजनों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चिकनी के वैक्सीनेशन सेंटर पर पंचायत सचिव अनुपस्थित पाया गया और वैक्सीनेशन सेंटर पर पर्याप्त व्यवस्थाएं भी नहीं पाई गई। इसलिए कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में अन्य वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पा सेंटर के बंद कमरों में 'थाईलैंड' का खेल: ₹1800 में मसाज और ₹2000 में अस्मत का सौदा, तुलसी वाटर पार्क में 'पाप' के साम्राज्य का भंडाफोड़।

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली थाने में 'वर्दी' हुई दागदार: टीआई अमित कोरी पर फरियादी के साथी को पीटने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत।