समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन संबंधी निर्देश


        रतलाम 14 अप्रैल 2021/ रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति में संशोधन किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन का कार्य 1 अप्रैल से जारी है जो 15 मई तक किया जाना है। इस निर्धारित समयावधि में पंजीकृत किसानों से शासकीय अवकाश यथा रामनवमीईदपरशुराम जयंतीशनिवार में गेहूं उपार्जन करने हेतु सहकारी समितियों के सहमत होने पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा सकेगा। स्टील साइलो एवं सायलो बैग पर गेहूं उपार्जन हेतु हैंडलिंग का कार्य मैकेनाइज्ड व्यवस्था अंतर्गत किए जाने तथा स्कंध के परिवहन की आवश्यकता न होने के कारण उपार्जन अवधि में शनिवार को गेहूं उपार्जन का कार्य किया जाए। गोदामकैंप स्तरीयगोदाम संचालक एवं समिति द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों पर (शनिवार) अवकाश के दिन भी खरीदी की अनुमति जिला कलेक्टर की मांग के आधार पर दी जा सकेगी। वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने के कारण गेहूं उपार्जन का कार्य प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक के स्थान पर प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक (लाल पर्ची एवं खरीदी) किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।