टीका उत्सव में 11 लाख 42 हजार नागरिकों को हुआ वैक्सीनेशन

अपनों से अगर करते है प्यारतो टीकाकरण को न करे इनकार

कोरोना से बचने का कारगर उपाय टीकाकरण

रतलाम 14 अप्रैल 2021/कोरोना महामारी को रोकने का सबसे कारगर उपाय टीका है। इसी मुहिम को और तेज करने के लिये 11 अप्रैल से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से टीका उत्सव शुरू किया गयाजो 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक संपूर्ण भारत में चलाया जा रहा है। टीका उत्सव में मध्यप्रदेश में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाकर सभी जगह मानव संसाधनवैक्सीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति की गई। प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीका उत्सव के तीसरे दिन तक 11 लाख 41 हजार 958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

टीका उत्सव को सफल बनाने के लिये जन-आंदोलन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को टीका लगाने के लिए सभी जिलों ने अपनी अलग-अलग रणनीति बनाई गई। आशा और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित कर रही है। स्थानीय जन-प्रतिनिधिधर्म गुरूओंसामाजिक संगठन आदि के सहयोग से टीका उत्सव में टीकाकरण किया जा रहा है।

अपर संचालकटीकाकरण श्री संतोष शुक्ला ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 66 लाख 31 हजार 149 नागरिकों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इनमें करीब लाख 13 हजार 624 हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर जिन्होंने पहला डोज लिया और लाख 42 हजार 843 लोगों ने दूसरा डोज लिया। इसके अतिरिक्त 45 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु सीमा वाले 52 लाख 74 हजार 682 लोगों ने टीका लगवाया। 16 जनवरी के पश्चात 87 दिन में सर्वाधिक एक दिन में 12 अप्रैल 2021 को लाख 29 हजार लोगों का ऐतिहासिक टीकाकरण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।