नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!
नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!
नामली/रतलाम -नगर परिषद् नामली का साधारण सम्मेलन आज परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वानुमति से पारित किया गया।
बैठक की सबसे अहम घोषणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़, पारदर्शी और आर्थिक रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन का था, जिसे परिषद ने पूर्ण सहमति से पारित किया।
इसके अतिरिक्त, परिषद ने निम्न प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की:
भवन एवं भूमि नामांतरण के प्रकरण,
10 पेंशन मामलों की स्वीकृति,
वार्ड क्रमांक 15 का नाम "मौलाना अब्दुल कलाम आजाद" के स्थान पर "छत्रपति शिवाजी महाराज" रखने का प्रस्ताव,
निकाय जलप्रदाय शाखा के दिवंगत कर्मचारी श्री रामचन्द्र कुमावत की पत्नी श्रीमती रेखा कुमावत को अनुग्रह राशि दिए जाने की मंजूरी।
बैठक में चलते-चलते अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार द्वारा पल्दुना रोड स्थित श्री शीतला माता मंदिर मेला स्थल पर मांगलिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे तुरंत सर्वानुमति से स्वीकृति मिली।
उल्लेखनीय उपस्थिति: सभापति तुफानसिंह सोनगरा, राजेश चौहान, राधेश्याम पडियार, पार्षद श्रीमती सीमा अजय जोगचंद, श्रीमती यशोदा बाई कन्हैयालाल कुमावत, बलवानसिंह सोनगरा, पंकज जाट, श्रीमती शुशीला मोहनलाल राठौड़, श्रीमती श्रुति आलोक जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासिर अली सहित निकाय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें