संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव“ रतलाम में आये 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

चित्र
“ एमपी राइज  2025  कॉन्क्लेव “  रतलाम में आये  30,402  करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 35  हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार रतलाम अब स्किल ,  स्केल और स्टार्टअप्स के लिये भी जाना जायेगा उन्नति के दरवाजे खोलने का कार्य कर रही है राज्य सरकार 2012  करोड़ से अधिक लागत की  94  औद्योगिक इकाइयों एवं क्लस्टर्स का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण एमएसएमई इकाइयों को भी नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर दी जायेगी सब्सिडी 288  एमएसएमई इकाइयों को  270  करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण 140  वृहद औद्योगिक इकाइयों को  425  करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता वितरित 538  एमएसएमई इकाइयों को भूखंड आवंटन पत्रों का वितरण 35  वृहद औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र वितरित 4  लाख से अधिक हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिये  3861  करोड़ रूपये का ऋण वितरित मुख्यमंत्री ने नव उद्यमियों से किया संवाद उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और थीमैटिक सेशन निवेशकों को प्रोत्साहित करने  2...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया।

चित्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। रतलाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को कोलम्बिया में बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा भी थे। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप , उपमुख्यमंत्री श्री इप्पल गुप्ता , जिला भाजपा अध्यक्ष श्री उपाध्याय उपाध्याय , नेता डॉ. राजेंद्र पांडे , डॉ. चिंतामणि मालवी , श्री मथुरालाल डामोर राजपूत सहित कलेक्टर श्री राजेश बाथम , पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आदि का मुख्यमंत्री पुष्पों से स्वागत किया गया। 

थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार।

चित्र
थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 15 ग्राम MDMA सहित तस्कर गिरफ्तार। रतलात  पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन में थाना नामली पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (कीमत ₹1,50,000), मोटरसाइकिल, एंड्रॉइड मोबाइल व नगदी सहित कुल ₹2,10,500/- मूल्य का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री पी.आर. डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। दिनांक 24 जून 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित बड़ौदा फंटा पर एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुष्पेन्द्रसिंह पिता श्रवणसिंह सिसोदिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डोर...

थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्र
थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता: ₹53.65 लाख की अवैध MDMA ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नामली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी कर एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹53,65,600/- आँकी गई है। --- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में, थाना नामली प्रभारी निरीक्षक पी.आर. डावरे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 25 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भेंसासरी माताजी मंदिर फंटा पर घेराबंदी की। वहां से गुजर रही एक संदिग्ध मारुति ऑल्टो कार (MP 14 CC 7831) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर ...

नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!

चित्र
नामली नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन, वार्ड का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज' किया गया!  नामली/रतलाम -नगर परिषद् नामली का साधारण सम्मेलन आज परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वानुमति से पारित किया गया। बैठक की सबसे अहम घोषणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़, पारदर्शी और आर्थिक रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन का था, जिसे परिषद ने पूर्ण सहमति से पारित किया। इसके अतिरिक्त, परिषद ने निम्न प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की: भवन एवं भूमि नामांतरण के प्रकरण, 10 पेंशन मामलों की स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 15 का नाम "मौलाना अब्दुल कलाम आजाद" के स्थान पर "छत्रपति शिवाजी महाराज" रखने का प्रस्ताव, निकाय जलप्रदाय शाखा के दिवंगत कर्मचारी श्री रामचन्द्र कुमावत की पत्नी श्रीमती रेखा कुमावत को अनुग्रह राशि दिए जाने की मंजूरी। बैठक में चलते-चलते अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार...

नगर परिषद नामली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न— महिलाओं ने लिया हरियाली का संकल्प,वूमन फॉर ट्री अभियान में निभाई मुख्य भूमिका

चित्र
महिलाओं ने लिया हरियाली का संकल्प, वूमन फॉर ट्री अभियान में निभाई मुख्य भूमिका नामली (जिला रतलाम), 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद नामली द्वारा "अमृत मित्र योजना 2.0" एवं "वूमन फॉर ट्री अभियान" के अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड, नामली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश परिहार, स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर श्री बंसीलाल कुमावत, नगर परिषद अधिकारी श्री नासिर अली, सब इंजीनियर, नगर परिषद कर्मचारी, पीडीएमसी फील्ड इंजीनियर, भाजपा पार्षदगण तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ों पौधे रोपित किए गए। महिलाओं को पौधों के रोपण की वैज्ञानिक विधि, उचित दूरी, खाद की मात्रा, सिंचाई और नियमित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें हरित क्रांति की अगुआ बनाना था। यह अभियान “हर पौधा – एक वचन” की भावना को साकार करते हुए जन-जागरण और भागीदारी का प्रतीक बन गया।

"किरायेदार बना कनेक्शन,दोस्ती में बनी तस्करी की डील – नामली से रतलाम तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब!"

चित्र
"किरायेदार बना कनेक्शन, दोस्ती में बनी तस्करी की डील – नामली से रतलाम तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब!" --- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई रतलाम मध्यप्रदेश के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तस्करों के पास से 4 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है। --- मुखबिर की सूचना से खुली तस्करी की परत। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से गांजा लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने प्रतापनगर बायपास स्थित भक्तन की बावड़ी रोड पर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर MP 43 DP 7952 नंबर की बाइक को रोका। बाइक सवार दोनों युवक शुरुआत में गुमराह करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ और तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद हुआ। --- गिरफ्तार आरोपी – पूरा परिचय 1. इम्तियाज (38 वर्ष) – निवासी माधवगंज मोहल्ला, नीमच सिटी (पूर्व में नामली में किरायेदार) 2. रविंद्र (28 वर्ष) – निवासी वार्ड क्रमांक 11, पुरानी टंकी...

"खेल नहीं,अफसरशाही का खेल! मैदान बना फाइलों का कैदी!"

8 साल से जमा 30 लाख के बाद भी युवा खेल मैदान से वंचित –अब होगा आमरण अनशन! नामली (रतलाम, म.प्र) युवाओं के सपनों को आकार देने वाला खेल मैदान, पिछले 8 वर्षों से केवल फाइलों और वादों में ही सिमट कर रह गया है। 2018 में सांसद निधि से स्वीकृत इस खेल मैदान के लिए 30 लाख रुपए नगर परिषद के खाते में जमा हैं, लेकिन मैदान आज तक जमीन पर नहीं उतर पाया। नतीजा – युवाओं का गुस्सा अब आंदोलन का रूप लेने को तैयार है। 🏃‍♂️ सड़कों पर दौड़ते खिलाड़ी, मैदान के लिए तरसते युवा नामली और पंचेड़ जैसे क्षेत्र के युवा,जिनमें कई सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, अभाव में सड़कों पर दौड़ने को मजबूर हैं। खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे, बच्चों को खेलने की जगह नहीं, और एक पूरे क्षेत्र का भविष्य कुछ अफसरों की अनदेखी में उलझा पड़ा है। 📑 क्या है अब तक की कहानी? 2018: सांसद निधि से खेल मैदान के लिए 30 लाख की स्वीकृति। 2018-2022: जमीन चयन और मार्ग विवादों में समय बर्बाद। 2024: कलेक्टर द्वारा 22 अक्टूबर को नवीन भूमि (पलदुना रोड सर्वे क्रं. 54) का आवंटन। अब तक: 7 माह बीतने के बावजूद राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन नहीं। परिणाम: निर्म...