नगर परिषद नामली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न— महिलाओं ने लिया हरियाली का संकल्प,वूमन फॉर ट्री अभियान में निभाई मुख्य भूमिका

महिलाओं ने लिया हरियाली का संकल्प, वूमन फॉर ट्री अभियान में निभाई मुख्य भूमिका
नामली (जिला रतलाम), 5 जून 2025।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद नामली द्वारा "अमृत मित्र योजना 2.0" एवं "वूमन फॉर ट्री अभियान" के अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड, नामली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश परिहार, स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर श्री बंसीलाल कुमावत, नगर परिषद अधिकारी श्री नासिर अली, सब इंजीनियर, नगर परिषद कर्मचारी, पीडीएमसी फील्ड इंजीनियर, भाजपा पार्षदगण तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सैकड़ों पौधे रोपित किए गए। महिलाओं को पौधों के रोपण की वैज्ञानिक विधि, उचित दूरी, खाद की मात्रा, सिंचाई और नियमित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें हरित क्रांति की अगुआ बनाना था। यह अभियान “हर पौधा – एक वचन” की भावना को साकार करते हुए जन-जागरण और भागीदारी का प्रतीक बन गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेन-देन या साजिश? युवक की मौत पर नामली थाने के सामने लाश रखकर प्रदर्शन, हत्या के आरोप में पांच नामजद।

नामली में जुए पर दोहरी कहानी! गोदाम से छोड़े गए जुआरी,जंगल में दिखाई गई ‘सख्त’ कार्रवाई— पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल।

रहस्यमय मौत: शिवम राठौड़ की मौत पर उठ रहे हैं गहरे सवाल।