संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नामली की आध्यात्मिक गौरवगाथा - 50 वर्षों की तपस्या और आधुनिक विकास की नई डगर।

चित्र
नामली की आध्यात्मिक गौरवगाथा - 50 वर्षों की तपस्या और आधुनिक विकास की नई डगर। ​नामली (रतलाम मध्यप्रदेश): हमारे आसपास कई ऐसे स्थान होते हैं, जो केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि सदियों की आस्था और तपस्या के प्रतीक होते हैं। रतलाम जिले के नामली स्थित 'सैलाना फंटा' पर स्थित "श्री 1008 ब्रह्मलीन नागा बाबा श्री दयानंद पुरी जी महाराज श्री शनि मंदिर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा" एक ऐसा ही पावन स्थल है, जो अपनी 50 वर्षों की अनकही गाथाओं के साथ अब आधुनिक विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। ​एक गड्ढे से तपोभूमि तक का सफर ​आज जो स्थान भव्यता की ओर अग्रसर है, उसका अतीत बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। लगभग पांच दशक पूर्व, जब 1008 श्री दयानंद पुरी महाराज ने इस स्थान को अपनी साधना के लिए चुना था, तब यह क्षेत्र एक वीरान 'गड्ढा' (गट्टा) हुआ करता था। लेकिन एक संत की दूरदृष्टि और भक्तों के अटूट विश्वास ने उस गड्ढे को एक भव्य तपोभूमि में बदल दिया। श्री दयानंद पुरी महाराज के बाद, उनके शिष्यों और वर्तमान में गुरुदेव संत श्री त्र्यंबकेश्वर गिरी महाराज (श्री अमेरिकन बाबा) के कुशल मार्गदर...

नौगांवा कला: तप, सेवा और हरियाली से जागृत होता एक देवस्थल ,बुधवार को विशाल महा भण्डारा।

चित्र
नौगांवा कला: तप, सेवा और हरियाली से जागृत होता एक देवस्थल ,बुधवार को विशाल महा भण्डारा। नामली से करीबन 10 किलोमीटर दूर नौगांवा कला की पावन पहाड़ियों पर आयोजित ‘पंचकुण्डात्मक शतचंडी समन्वित श्री राम मारुति महायज्ञ’ के बहाने एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आता है—यह स्थल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं रहा, बल्कि बीते नौ वर्षों में यह एक जीवंत, विकसित और जागृत देवस्थल के रूप में उभरा है।  यहां की वर्तमान स्थिति इस बात का प्रमाण है कि जब आस्था, तप और सेवा का संगम होता है, तो बंजर भूमि भी हरियाली में बदल जाती है। बुधवार को 22 अप्रैल सुबह 9 बजे श्री गंगा जल आयोजन किया जाएगा जिसमें में गंगा भरने ने श्रद्धालुओं नौगांव कला गांव से गांगजल भरके लाएंगे जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचेंगे,महाआरती के बाद 1 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन होना किसको लेकर श्रद्धालुओं द्वारा तैयारीयां की जा रही है । हरियाली का संकल्प: सेवा से सजीव हुआ परिसर। आज जहां विशाल यज्ञ और हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई देता है, वहीं कुछ वर्ष पूर्व यह क्षेत्र अपेक्षाकृत सूना और प्राकृतिक रूप स...

नामली थाने की 'तीसरी आंख' शर्मसार: खाकी के पहरे में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, TI गायत्री सोनी पर गिरी गाज।

चित्र
​ अमित कोरी ने संभाला नामली थाने का प्रभार; थाने के इतिहास में पहली बार हवालात में 'डेथ मिस्ट्री', मजिस्ट्रियल जांच शुरू ​ रतलाम | मध्यप्रदेश  रतलाम जिले के नामली थाने की हवालात में गुरुवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी ने मौत को गले लगा लिया। पजामे के नाड़े से बने फंदे ने न केवल आरोपी की जान ली, बल्कि पुलिस की अभिरक्षा (Custodial Security) और निगरानी के दावों को भी सरेआम नीलाम कर दिया। जिले के आला अधिकारियों ने इसे घोर लापरवाही माना है, जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन थाना प्रभारी गायत्री सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर निरीक्षक अमित कुमार कोरी ने थाने की कमान संभाल ली है। ​ इतिहास में पहली बार कलंकित हुई नामली पुलिस ​नामली थाने के दशकों पुराने इतिहास में यह पहला मौका है जब हवालात के भीतर किसी बंदी ने आत्महत्या की है। आरोपी (38 वर्ष) पर उसकी अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का कलंक लगाया था। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने बुधवार रात उसे हिरासत में लिया था। रात 2 बजे तक वह जाग...

पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध मौत,थाने की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में ।

चित्र
हवालात में आरोपी की मौत से मचा हड़कंप: नामली थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में हवालात के भीतर दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाने की हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली—या फिर इसके पीछे कोई और कारण है, इसे लेकर फिलहाल जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नामली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका ने बुधवार शाम अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसी रात करीब 10 बजे हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे तक पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जागते हुए देखा था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे वह पजामे की नाड़ी से फांसी लगाकर झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित एफएसएल टीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आ...