संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: 7 जांबाज़ अधिकारियों को मिली नियमित DSP पदोन्नति, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का मिला बड़ा सम्मान।

चित्र
रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: 7 जांबाज़ अधिकारियों को मिली नियमित DSP पदोन्नति, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का मिला बड़ा सम्मान। एसपी अमित कुमार ने दी शुभकामनाएं, वर्षों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, पुलिस महकमे में खुशी की लहर। रतलाम/मध्यप्रदेश   मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश ने रतलाम पुलिस को गौरव का नया अध्याय दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में निरीक्षकों की नियमित पदोन्नति प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया है। इस सूची में रतलाम जिले के 7 पुलिस अधिकारियों को नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है। यह पदोन्नति वर्षों की निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान मानी जा रही है। हाल ही में गृह विभाग ने निरीक्षकों की नियमित डीएसपी पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।  आदेश जारी होते ही रतलाम पुलिस परिवार में उत्साह का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों...

भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।

चित्र
                   श्री होरी हनुमानजी  भक्ति,आस्था और संकल्प का महापर्व:नामली से श्री होरी हनुमान धाम तक निकलेगी दो दिवसीय विराट पदयात्रा।   नामली /रतलाम मध्यप्रदेश  नामली। धार्मिक नगरी नामली एक बार फिर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान होने जा रही है। श्री हनुमान व्यायाम शाला परिवार, जाट मोहल्ला नामली के तत्वावधान में तृतीय वर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय श्री होरी हनुमान जी पदयात्रा का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई को किया जाएगा। आयोजन समिति को इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वाट्सएप पोस्ट पर प्रसारित पोस्टर के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई (शनिवार) प्रातः 9 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर, नामली से होगा। दो दिनों तक श्रद्धालु भगवान के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी स्थित श्री होरी हनुमान जी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और संकल्प का संगम है। तृतीय वर्ष में...

कलेक्टर साहब से बात कराओ,वरना नहीं उठेंगे !'... रतलाम के सिखेड़ी स्कूल में बच्चों का"हल्लाबोल",जर्जर छतों से डरे नौनिहालों ने संभाला मोर्चा।

चित्र
कलेक्टर साहब से बात कराओ, वरना नहीं उठेंगे!'... रतलाम के सिखेड़ी स्कूल में बच्चों का "हल्लाबोल", जर्जर छतों से डरे नौनिहालों ने संभाला मोर्चा। धमकी,गंदगी और धोखा: वादों की 'बरसात' में टपकती रही स्कूल की छत, तो किताबों की जगह धरने की तख्तियां थाम सड़क पर उतरे छात्र और अभिभावक। नामली/रतलाम । मध्यप्रदेश  वो हाथ जिन्हें पेन और कॉपी संभालनी थी, आज उनमें प्रशासन के खिलाफ गुस्से की तख्तियां हैं। वह जुबान जिससे कविताएं गूंजनी चाहिए थीं, आज वहाँ एक ही नारा है—"अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए!" रतलाम जिले का सिखेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय... जहाँ बच्चे रोज़ पढ़ने नहीं, बल्कि अपनी जान हथेली पर रखकर 'संघर्ष' करने आते हैं। जर्जर स्कूल भवन की टपकती छतों और खोखले वादों से तंग आकर आखिरकार आज मासूमों के सब्र का बांध टूट गया। बच्चों ने पढ़ाई छोड़, स्कूल के गेट पर ताला जड़ा और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डट गए। 'साल बदला, पर हालात नहीं' — वादों की खुली पोल। गवाह हैं वो मासूम चेहरे, जो पिछले साल भी इसी उम्मीद में धरने पर बैठे थे कि सा...

साहबगिरी नहीं, जनसेवा ही असली पहचान’ : DGP कैलाश मकवाणा का 2025 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को बड़ा संदेश।

चित्र
भोपाल पुलिस मुख्यालय में 08 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों से संवाद, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, साइबर सुरक्षा और टीमवर्क को बताया सफल प्रशासन की नींव। भोपाल। मध्यप्रदेश  मुख्यालय, भोपाल में सोमवार को मध्यप्रदेश संवर्ग-2025 बैच के 08 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के साथ आयोजित प्रेरणादायी संवाद में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने प्रशासनिक सेवा के मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि "प्रशासनिक सेवा अधिकार नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व है।" उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि 'साहबगिरी' नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और विनम्रता ही एक सच्चे अधिकारी की वास्तविक पहचान होती है। संवाद के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसका सत्यापन अवश्य करें तथा हर निर्णय तथ्यों, निष्पक्षता और पारदर्शिता के आधार पर लें। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि पद का अहंकार कभी भी व्यक्तित्व पर हावी नहीं होना चाहिए। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने वर्तमान समय की चुनौतियों का उल्...

15 जुलाई से शुरू होगा 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान: पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा नशामुक्ति का सबसे बड़ा जनआंदोलन।

चित्र
"15 जुलाई से शुरू होगा 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान: पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा नशामुक्ति का सबसे बड़ा जनआंदोलन" भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अभियान का शुभारंभ; समाज के हर वर्ग की होगी भागीदारी। भोपाल मध्यप्रदेश  भोपाल। मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को लेकर उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान को Whole-of-Government Approach के तहत जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विस्तृत संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्पष्ट कहा कि "यह केवल पुलिस का अभियान नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का महाअभियान है।" उन्होंने जानकारी दी कि 15 जुलाई को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अभि...

जमीन के झगड़ों से रिश्तों तक को मिली राहत: नामली भूमि विवाद शिविर में 17 मामलों का समाधान, मां-बेटे का भी हुआ भावुक समझौता।

चित्र
"जमीन के झगड़ों से रिश्तों तक को मिली राहत: नामली भूमि विवाद शिविर में 17 मामलों का समाधान, मां-बेटे का भी हुआ भावुक समझौता" नामली | रतलाम मध्यप्रदेश   भूमि संबंधी विवादों का त्वरित और शांतिपूर्ण निराकरण करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस थाना नामली परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में विशेष भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने किया। जिलेभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विवादित पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश, संवाद और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान का प्रयास किया। शिविर में तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला अभियोजन अधिकारी योगेश तिवारी, राजस्व अमला तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि थाना क्षेत्र से करीब 40 भूमि विवाद शिविर में पहुंचे, जिनमें से 30 मामलों को चिन्हित किया गया और 17 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में ...

नामली के विकास को मिली नई उम्मीद: सांसद अनिता नागरसिंह चौहान की पहल से डाकघर भवन और सर्किट हाउस प्रस्ताव ने पकड़ी रफ्तार।

चित्र
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुए जनसंवाद में उठीं चार प्रमुख मांगें, सांसद ने दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बढ़ाया कदम।   नामली में आयोजित पूर्व में जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान को मांग पत्र सौंपती हुई नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी, विधायक मथूरा लाल डामर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता रजनीश परिहार और अन्य जनप्रतिनिधि । रतलाम / झाबुआ | नामली   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 जून 2026 को नामली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम अब विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होता दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद नामली की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्रीनाथ योगी ने क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़े चार प्रमुख विकास कार्यों का मांग-पत्र सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान को सौंपा था। अब इन मांगों में से दो महत्वपूर्ण विषयों—नवीन डाकघर भवन निर्माण एवं सर्किट हाउस निर्माण—को लेकर सांसद की पहल सामने आने से नगरवासियों में नई उम्मीद जगी है। जनसंवाद कार्यक्रम में ...

तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासन,बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई;शाम तक बैंक ने मकान पर चस्पा किया कब्जे का नोटिस,पूरे नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर।

चित्र
कोर्ट के आदेश पर नामली के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के मकान पर बैंक का कब्जा। तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासन, बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; शाम तक बैंक ने मकान पर चस्पा किया कब्जे का नोटिस, पूरे नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर। नामली (रतलाम मध्यप्रदेश) नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के मकान पर गुरुवार को न्यायालय के आदेश के पालन में बैंक ने विधिसम्मत कब्जे की कार्रवाई की। प्रशासन, बैंक अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के बाद शाम तक बैंक अधिकारियों ने मकान पर कब्जे संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद नगर में दिनभर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चलता रहा। उपलब्ध न्यायालयीन दस्तावेज़ के अनुसार, न्यायालय नायब तहसीलदार, टप्पा-नामली,तहसील एवं जिला रतलाम द्वारा जारी आदेश के पालन में यह कार्रवाई की गई। आदेश में स्टेशन रोड, नामली स्थित मकान का वैधानिक कब्जा बैंक को दिलाने के निर्देश दिए गए थे। दस्तावेज़ के अनुसार संबंधित प्रकरण एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (AU Small Finance Bank Ltd.) द्वारा ऋण वसूली प्रक...

नामली में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले; अच्छी बारिश के बाद शुरू होगा बुआई का दौर।

चित्र
नामली में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले; अच्छी बारिश के बाद शुरू होगा बुआई का दौर। नामली। रतलाम मध्यप्रदेश  नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी के बाद बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली। शाम करीब 4:30 बजे हुई जोरदार बारिश से जहां आम लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। दो दिनों की भीषण गर्मी से मिली निजात पिछले दो दिनों से नामली नगर में भीषण गर्मी का प्रकोप था। बुधवार दोपहर को भी तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहाना हो गया है। सप्ताह भर की देरी के बाद बरसे बदरा, किसानों ने ली राहत की सांस। मौसम की इस पहली जोरदार बारिश से सबसे ज्यादा राहत कृषि क्षेत्र को मिली है। युवा किसान विजय आतेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि:"मानसून में पिछले करीब एक सप्ताह की देरी चल रही थी, जिससे किसान चिंतित थे...

धरती के 'भगवान' को सलाम: नामली में पत्रकार शैलेंद्र कोठारी ने केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे, डॉ. दीपक गुप्ता को दीं शुभकामनाएं।

चित्र
धरती के 'भगवान' को सलाम: नामली में पत्रकार शैलेंद्र कोठारी ने केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे, डॉ. दीपक गुप्ता को दीं शुभकामनाएं। – 'डॉक्टर्स डे' पर IND 24 TV के पत्रकार कोठारी ने डॉ. दीपक गुप्ता की सेवा भावना को सराहा; शासकीय व निजी डॉक्टरों को दी बधाई – डॉ. गुप्ता बोले: "पिता डॉ. डी.डी. गुप्ता की विरासत और नामली की जनता का प्यार ही मेरी असली पूंजी" नामली रतलाम मध्यप्रदेश (महू-नीमच मार्ग)।"ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में एक डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। बीमारी के दौर में उनका एक ढांढस और सही इलाज मरीज को नया जीवन देता है।" इसी सेवा और समर्पण को सम्मान देने के लिए, राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर आईएनडी 24 टीवी (IND 24 TV) के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र कोठारी नामली ने एक अनूठी पहल की। पत्रकार कोठारी ने नगर के सुप्रसिद्ध दीपक पॉली क्लिनिक के प्रमुख वरिष्ठ डॉ. दीपक गुप्ता के महू-नीमच मार्ग स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान पॉलीक्लिनिक के वरिष्ठ स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में केक कटवाकर क...

नामली में सर्व समाज का बड़ा फैसला: बाहरी असामाजिक तत्वों पर सख्ती, गांजा-एमडी-स्मैक के खिलाफ छेड़ी जनजागरण की मुहिम।

नामली में सर्व समाज का बड़ा फैसला: बाहरी असामाजिक तत्वों पर सख्ती, गांजा-एमडी-स्मैक के खिलाफ छेड़ी जनजागरण की मुहिम नामली। रतलाम मध्यप्रदेश  नगर के होली चौक पर सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगरहित, जनहित और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर के सभी समाजों के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कई अहम निर्णय लिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ सामाजिक वातावरण बनाए रखना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर में बाहरी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से नगर का माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए समय रहते सजग रहना आवश्यक है। बैठक में युवाओं में तेजी से फैल रहे नशे के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों ने गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन औ...